कौशाम्बी18मई26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम जुगराजपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी, मंझनपुर आकाश सिंह ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम जुगराजपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता देवकांत त्रिपाठी की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या 165 एवं 71, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता भैया लाल की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या 410, भूमिधरी भूमि के विवाद को आपसी समझौता के आधार पर निस्तारित कराया गया उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला