पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल 26 पीएचसी बायसी में फायर सेफ्टी पर मॉकड्रिल, आशा-एएनएम को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बायसी में मंगलवार को फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं स्टाफ नर्सों को आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के उपायों और फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल की जानकारी प्रदर्शन के माध्यम से दी गई।
पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम ने संयुक्त रूप से फायर सेफ्टी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर के विभिन्न प्रकारों, उनके उपयोग और आग के प्रकार के अनुसार सही उपकरण के चयन के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण के दौरान PASS तकनीक यानी Pull, Aim, Squeeze, Sweep के जरिए फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका समझाया गया। इसके बाद सभी स्टाफ को प्रायोगिक प्रशिक्षण देकर खुद से फायर एक्सटिंग्विशर चलवाया गया ताकि आपात स्थिति में वे आत्मविश्वास के साथ कार्रवाई कर सकें।
कार्यक्रम में गैस सिलेंडर से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। फायर टीम ने बताया कि गैस लीक होने पर सबसे पहले रेगुलेटर बंद करें, बिजली के स्विच ऑन-ऑफ न करें, माचिस या लाइटर का प्रयोग न करें और तुरंत सुरक्षित दूरी बना लें।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर फायर सेफ्टी की जानकारी जीवन रक्षक साबित हो सकती है। इस तरह के प्रशिक्षण से स्टाफ मरीजों और स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी कर्मियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

More Stories
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा 16 जुलाई 26*मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई।*
मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION* *थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*