March 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 8 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को घायल स्थिति में गिरफ्तार किया गया।*

मथुरा 8 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को घायल स्थिति में गिरफ्तार किया गया।*

मथुरा 8 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को घायल स्थिति में गिरफ्तार किया गया।*

बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा

थाना नौहझील पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना नौहझील पर पंजीकृत हत्या के अभियोग मु0अ0स0 074/26 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को दिनांक 07.03.2026 को समय 21.40 बजे मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस के किमी 69.5 के अंडरपास के नीचे से अभियुक्त भोला उर्फ हर्ष पुत्र जोगेन्द्र उर्फ ज्ञानी निवासी सुहागपुर थाना नौहझील मथुरा उम्र 22 वर्ष को दौराने मुढ़भेड़ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 07 जिन्दा कारतूस .315 बोर,04 खोखा कारतूस .315 बोर व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया । अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी नौहझील भेजा गया एवं अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौहझील में पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।

संक्षिप्त विवरण- अभियुक्त भोला उर्फ हर्ष उपरोक्त द्वारा दिनांक 03.03.2026 को गांव सुहागपुर मे अपनी बहन के प्रेमी की दिन दहाडे तंमंचे से हत्या कर दी व फेसबुक व इंस्टाग्राम स्टेटस पर अवैध तमंचो को हाथ मे लेकर फोटो अपलोड करना व जनता मे भय का माहौल पैदा करना, दिनांक 07.03.2026 को पुनः गांव मे तमंचा लहराकर निकलना व गांव मे धमकी देकर डर का माहौल पैदा करना पुलिस की घेराबंदी मे पुलिस पर जान से मारने की नियत से अवैध तमंचो से फायर करना पुलिस पार्टी द्वारा बचाव मे किये फायर से घायल होने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी नौहझील भेजा गया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र –
भोला उर्फ हर्ष पुत्र जोगेन्द्र उर्फ ज्ञानी निवासी सुहागपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष ।

घटनास्थल/ अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-
स्थान- यमुना एक्सप्रेस के किमी 69.5 के अंडरपास के नीचे से,दिनांक 07.03.2026 समय 21.40 बजे ।

अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-
1.दो अवैध तमंचा .315 बोर ।
2.सात जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3.चार खोखा कारतूस .315 बोर ।
4.एक मोटर साइकिल पैशन प्रो रजिस्ट्रेशन नम्बर रजि0 नं0 UP 85 AV 5345.

अभियुक्त उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 074/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 80/26 धारा 109(1)बीएनएस व धारा 5/25/27 आर्म्स एक्ट थाना नौहझील जनपद मथुरा ।

अभियुक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद मथुरा ।
3.वरिष्ठ उ0नि0 श्री संजय कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 रोहित तेवतिया थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
5.उ0नि0 अशेष कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
6.उ0नि0 रजत गर्ग थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
7.उ0नि0 विदित कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
8.उ0नि0 शिवम् कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
9.है0का0 1137 सुखबिर थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
10.का0 1583 दीपक चौधरी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
11.का01644 विपिन जनमेदा थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
12.का01774 असद उल्ला खा थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
13.का0 सुमित सर्विलांस सेल जनपद मथुरा ।
14.का0 पीयूष सर्विलांस सेल जनपद मथुरा ।

Taza Khabar