मथुरा 9 मार्च 26* पुलिस मुठभेड़ मे हत्या के वांछित अभियुक्त हुआ घायल/गिरफ्तार , कब्जे से हथियार एवं मोटर साइकिल बरामद ।*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.03.26 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 03.03.26 दिन दहाड़े ग्राम सुहागपुर में युवक की हत्या करने वाला अपराधी ग्राम सुहागपुर मे भारी मात्रा में असलाह कारतूस लेकर लोगों को धमका रहा हैं और फेसबुक व इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर जनता में भय पैदा कर कोई घटना फिर से कर सकता हैं उक्त सूचना पर मुझ थानाध्यक्ष मय थाना नौहझील फोर्स के द्वारा माइलस्टोन 69.5 यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर घेराबंदी की गई एक बदमाश तेजी से सर्विस रोड पर ग्राम सुहागपुर की तरफ से बाजना की ओर आ रहा हैं पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा बचाव में की गई फायरिंग में अभियुक्त भोला उर्फ हर्ष के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया है । जिसमे अभियुक्त भोला उर्फ हर्ष पुत्र जोगेंद्र उर्फ ज्ञानी निवासी ग्राम सुहागपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष के पास से 02 तमंचे 315 बोर मय 07 जिन्दा कार0 315 बोर व 03 खोखा कार0 315 बोर बदमाश के पास से हत्या की घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP 85 AV 5345 बरामद हुये। अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी नौहझील भेजा गया है । फील्ड यूनिट मौके पर है । थाना नौहझील पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
भोला उर्फ पुत्र जोगिंद्र ज्ञानी निवासी ग्राम सुहागपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष।
गिरफ्तारी/मुठभेड़ का स्थान ,दिनांक व समय-
माइलस्टोन 69.5 अंदरपास यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर दिल्ली से आगरा की ओर , दिनांक 07.03.2026, समय 21:40 बजे ।
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण–*
1. 02 तमंचा 315 बोर ।
2. 07 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
3. 04 खोखा कार0 315 बोर ।
4. हत्या की घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल हीरो पैशन रजि0न0 UP85 AV 5345 ।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास—
1. अ0सं074/26 धारा 103(1) BNS थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
2. अ0सं0 80/26 धारा 109 BNS 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना नौहझील मथुरा ।
नोट- अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*