ब्रेकिंग न्यूज़ ,,,,
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
तल्हेड़ी बुजुर्ग।तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में गांव साखन कलां के निकट रेलवे लाइन पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव साखन कलां निवासी संजू पुत्र रमेश (उम्र करीब 40 वर्ष) शुक्रवार शाम खेतों में काम करने के बाद घर लौट रहा था। बताया जाता है कि खेतों तक आने-जाने के लिए उसे रेलवे लाइन पार करनी पड़ती थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह वहां से गुजर रहे एक इंजन की चपेट में आ गया।
इंजन की टक्कर लगने से संजू गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक के किनारे गिर पड़ा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बताया गया कि उपचार के दौरान संजू की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार,,
देवबंद कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। वहीं, परिजनों ने संजू के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। करीब 40 वर्षीय संजू की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*