नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*17- अक्टूबर – शनिवार*
*!! शारदीय नवरात्र!!*
*!! देवी कालरात्रि!!*
👇
*==============================*
*1* सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है, लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान, NDA के पास दो-तिहाई बहुमत नहीं
*2* अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा 13 घंटे बाद रिहा, तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिया था; CJP फाउंडर की 6 दिन में दूसरी गिरफ्तारी
*3* पीएम मोदी के सत्ता में रहने के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। 17 सितंबर से चल रहे इस अभियान का आज समापन हो जाएगा। इस अभियान के दौरान कई कार्यक्रम किए गए। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया। कहीं इसके लिए लोगों को जागरुक किया गया
*4* सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने या अहम तथ्य छिपाने पर आम नागरिक भी उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि ऐसी शिकायतों के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी की जरूरत नहीं।
*5* दिल्ली में प्रदर्शनों से त्योहारी कारोबार प्रभावित, व्यापारियों में आक्रोश, बोले- हमारी रोजी-रोटी का हो रहा नुकसान
*6* सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा पर अफसरों को चेतावनी, कहा-काम नहीं हुआ तो हाईकोर्ट के गेट पर धरना देंगे; सॉलिसिटर जनरल को घर नहीं जाने देंगे
*7* चुनाव के रास्ते ही बदलेगी सरकार’: राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा ने 1977 की दिलाई याद
*8* RSS महिला शाखा प्रमुख बोलीं-दिमागी नक्सलवाद जहरीले विचारों वाला इकोसिस्टम, यह जेन जी का ब्रेनवॉश कर रहा; जंतर-मंतर जैसे प्रदर्शन युवाओं और महिलाओं को भड़का रहे
*9* गगनयान ने मॉड्यूल अलग करने का टेस्ट पास किया, यह सुरक्षित वापसी में भी मददगार होगा; ISRO का लक्ष्य- 2026 में लॉन्च हो पहला मानवरहित मिशन
*10* देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है
*11* पाकिस्तान के साथ खड़े होने का बयान देकर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ बुरी तरह घिर गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास ने उन पर निशाना साधा। इसके बाद राठौड़ ने अपने बयान पर यू टर्न मार दिया
*12* राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। इसी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यू टर्न ले लिया है। राठौर ने कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। पाकिस्तान के साथ खड़े होने का सवाल ही नहीं पैदा होता। पाकिस्तान आतंक को पनाह देने वाला देश है। कांग्रेस से मुझे राष्ट्रवादिता के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
*13* दरअसल मदन राठौड़ ने कहा था कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध हुआ, तो भारत पाकिस्तान के साथ है। राठौड़ के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के नागरिकों की हत्या करने, देश में आतंक फैलाने और सीमा पर जवानों को निशाना बनाने वाला देश है।
*14* बिहार के मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। अनंत सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि, नीतीश कुमार कुछ नहीं थे तब उन्होंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी। नीतीश कुमार के साथ रहते हुए 9 लोगों का वे मर्डर करा चुके हैं।
*15* यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से राहत मिलेगी, मनमाने किराए को कंट्रोल करने के नए नियम फाइनल, सरकार दो हफ्ते में जारी करेगी
*16* भीषण जल संकट की आहट: मॉनसून विदा फिर भी नहीं भरे जलाशय, दक्षिण भारत में पानी की कमी गंभीर, देश के 178 प्रमुख जलाशयों में उनकी कुल उपयोगी भंडारण क्षमता का 68.58 फीसदी पानी ही बचा है। यानी करीब 31.42 फीसदी क्षमता खाली है। दक्षिण भारत के कई जलाशयों और नदी बेसिन में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है।
*17* अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक भारत और उज्बेकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। भारत में वे मुंबई और जामनगर जाएंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात भारतीय सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से होगी। बातचीत का मुख्य मकसद दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करना, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशना है।
*18* न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल कप्तान, बाकी 2 वनडे में श्रेयस कप्तान, ईशान किशन उपकप्तान होंगे
*19* भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच आज बंगलूरू में खेला जाएगा। सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। सीरीज का पहला और तीसरा मैच भारत ने जीता वहीं, दूसरे और चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है। आज जो टीम जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी।
*==============================*
. *जय श्री राम*
*शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶’चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने पर जनता कर सकती है शिकायत’, सुप्रीम कोर्ट का फैसला; नेताओं को होगी परेशानी
🔶SIR विवाद पर स्मृति ईरानी का फिल्मी वार, AI वीडियो के सहारे राहुल गांधी पर निशाना, SIR प्रक्रिया को बताया जरूरी
🔶कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, NCP नेता के घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया
🔶राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाने वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर सुनवाई को राज़ी सुप्रीम कोर्ट
🔶महाराष्ट्र: मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को मौत की सजा, कोर्ट ने क्यों बताया ‘दुर्लभतम से दुर्लभ’ मामला?
🔶दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत
🔶IAS पर महिला अफसर को गाली देने का आरोप:वर्चुअल मीटिंग में चिल्लाते हुए सस्पेंड करने की धमकी दी; जम्मू-कश्मीर का मामला
🔶बोरवेल में गिरे-बच्चे का कैमरे में नहीं दिख रहा मूवमेंट:पत्थर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आई, 640 फीट की गहराई में अटका है बच्चा
🔶पति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता को सजा-ए-मौत:प्रेमी को भी फांसी होगी, मेरठ में 3 दिन में 4 को मौत की सजा
🔶सुप्रीम कोर्ट में आज बंगाल SIR मामले पर सुनवाई:याचिका में वोटर लिस्ट से नाम हटाने को चुनौती; कोलकाता-हावड़ा से 1.70 लाख आवेदन पेंडिंग
🔶जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की आलोचना के बावजूद रूसी तेल रिफाइनरियों पर नए हमलों का ऐलान किया है.
🔶डॉनल्ड ट्रंप ने ‘सुपर इंटेलिजेंस टास्क फोर्स’ बनाने का ऐलान किया है और इसकी कमान व्हाइट हाउस के एआई प्रमुख को सौंपी है.
🔶मणिपुर में पूरी और आलू की सब्जी खाकर बीएसएफ के 84 जवान बीमार
🔶संसद की लोक लेखा समिति ने मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों के मुख्य सचिवों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की मांग की
🔶मेयर सोबयानिन का दावा, मॉस्को की ओर बढ़ रहे 20 ड्रोन को रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने किया ढ़ेर
🔶रात में सूरज की रोशनी बेचने की तैयारी:अंतरिक्ष में लगेंगे बड़े शीशे; भारत की स्काईरूट एयरोस्पेस और अमेरिकी स्टार्टअप का प्रोजेक्ट
🔶हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी:तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून ने दी दस्तक, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
🔶सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है:लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान, NDA के पास दो-तिहाई बहुमत नहीं
🔶सुप्रीम कोर्ट का CJP का प्रदर्शन रोकने से इनकार:कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना; दावा- रोजाना ₹200 करोड़ का नुकसान
🔷IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, ODI में पहली बार श्रेयस संभालेंगे टीम की कमान
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*