मथुरा 8 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस व एस.ओ.जी.टीम की संयुक्त कार्यवाही से एटीएम मशीन में चोरी करने का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
थाना कोतवाली पुलिस टीम व एस.ओ.जी.टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 08.03.2026 को समय करीब 00.02 बजे मुखविर की सूचना पर दिनांक 26.02.2026 को राधिका विहार शाखा के एटीएम मशीन में चोरी करने का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तगण 1.मानवेन्द्र सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी ब्यौंही थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष व 2.मोहित पुत्र प्रेमचंद निवासी मासूमनगर थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष को आज राधिका विहार तिराह के पास खाली पडे प्लाट से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग जिसमें 02 ग्राइंडर, 01 हथोडी, 01 प्लास,01 छैनी,01 पेचकस, 6 ग्राइंडर के ब्लेड व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल रजि0 नं0 UP 85 BD 3393 अपाचे रंग सफेद बरामद की गयी । थाना कोतवाली पर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 140/2026 धारा 303(2)/62BNS का अभियोग पंजीकृत है । मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर 324(4) बी.एन.एस.का अपराध होने पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 324(4) बी.एन.एस की वृद्धि की गयी ।
पूछताछ अभियुक्तगणः-…… ……………. अभियुक्तगणों द्वारा पूछने पर बताया गया कि साहब अभी करीब दस दिन पहले हम दोनो ने रात के समय यही पास मे केनरा बैक के एटीएम को काटकर चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन एटीम कट नही पाया था मानवेन्द्र कि एटीएम के अन्दर चेहरे पर मास्क लगाकर गया था जब कि मोहित बहार निगरानी कर रहा था जब केनरा बैक का एटीएम नही कट सका तो हम लोग मोटर साइकिल से उसी रात ग्राम मिर्जापुर आऱटीओ कट के पास इन्डिया वन के एटीम पर पहुंचकर उसे काट कर चोरी करने का प्रयास किया था । चोरी करने के प्रयास मे दोनो एटीएम काफी टूट गये थे पर एटीएम खुले नही थे यदि एटीएम खुल जाते तो हम लोग एटीएम मे रखे रुपये चुराकर भाग जाते, आज भी हम एटीएम तोड़कर चोरी करने के लिए निकले थे किन्तु आपने हमे पकड़ लिया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1.मानवेन्द्र सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह नि0 ब्यौंही थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष ।
2.मोहित पुत्र प्रेमचंद नि0 मासूमनगर थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण:-
1.एक नीले रंग का पिट्ठू बैग जिसमे 02 ग्राइंडर, 01 हथोडी, 01 प्लास व 01 छैनी व 01 पेचकस व 6 ग्राइंडर के ब्लेड व 2.घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल रजि0 नं0 UP 85 BD 3393
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-
स्थान- राधिका विहार तिराह के पास खाली पडे प्लाट से, दिनांक 08.03.2026 समय 00.02 बजे ।
अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास-
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मानवेन्द्र सिंहः-
1.मु0अ0सं0140/2026 धारा 303(2)/62/324(4) बी.एन.एस थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0193/2026 धारा 303(2)/62/324(4) बी.एन.एस थाना हाइवे जनपद मथुरा ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहित पुत्र प्रेमचंद:-
1.मु0अ0सं0140/2026 धारा 303(2)/62/324(4) बी.एन.एस थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0193/2026 धारा 303(2)/62/324(4) बी.एन.एस थाना हाइवे जनपद मथुरा ।
अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली मथुरा ।
2.उ0नि0 श्री रविन्द्र बाबू –थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 श्री संदीप कुमार- एस.ओ.जी.प्रभारी जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 श्री विपिन तोमर –थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
5.उ0नि0 श्री नितिन तेवतिया –थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
6.उ0नि0 श्री मुश्ताक मेहदी –थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
7.है0का0 389 प्रमोद कुमार –थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
8.है0का0 399 परविन्द्र- सर्विलांस सैल मथुरा ।
9.है0का0 610 रजनीश यादव – एस.ओ.जी मथुरा ।
10.है0का0 379 अजय कुमार -एस.ओ.जी मथुरा ।
11.का0 476 धर्मेन्द्र कुमार-थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
12.का0 2367 मुकेश कुमार-एस,ओ,जी, मथुरा ।
13.का0 1666 दीपक कुमार- एस,ओ,जी, मथुरा ।
14.का0 1504 संदीप यादव एस,ओ,जी, मथुरा ।
15.का01222 अंकित नागर एस,ओ,जी, मथुरा ।
16.है0का0 चालक सुदेश कुमार एस,ओ,जी, मथुरा ।

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!