March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 2 मार्च 26*एन डी कांवेंट स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व*

कौशाम्बी 2 मार्च 26*एन डी कांवेंट स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व*

कौशाम्बी 2 मार्च 26*एन डी कांवेंट स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* एन डी कांवेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर मूरतगंज के प्रांगण में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश सिंह यादव ने समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि यह पर हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है ,इसके मनाने के पीछे एक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया तथा प्रहलाद की बुआ होलिका,प्रहलाद को मारने के लिए लकड़ी की चिता बनाकर प्रहलाद को लेकर बैठ गई लेकिन प्रहलाद बच गए और होलिका जल गई तभी से होली का पर्व मनाया जाने लगा तथा सभी बच्चों को बताया गया कि रासायनिक रंगों का प्रयोग ना करें इससे त्वचा में नुकसान हो सकता है। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिले।बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव,सुनील सिंह,कुलदीप साहू,धर्म नारायण, अरुण यादव,सरोज अग्रवाल, आकांक्षा पाल नंदिता पाल मनीषा विश्वकर्मा,आकांक्षा यादव,ममता, ज्योति कुशवाहा,महक सिंह, मोनिका सिंह,गीतांजलि,कल्लो देवी मुन्नी देवी,उमेश यादव,अजय मिश्रा महेंद्र कुशवाहा,वीरेंद्र कुशवाहा अरविन्द यादव इंद्रसेन आदि लोग मौजूद रहे।

 

Taza Khabar