June 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*कौशाम्बी।* विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भैला मकदुमपुर गांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व,उसके स्वास्थ्य लाभों तथा जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा में रक्तदान की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित असिस्टेंट लीगल एड एंड डिफेंस काउंसिल श्री तिलक नारायण,वन स्टॉप सेंटर की श्रीमती शशि त्रिपाठी,क्षेत्रीय लेखपाल पंकज मौर्य,ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी एवं पाराविधिक स्वयंसेवक निलेश कुमार,मनीषा दिवाकर तथा कृष्णा कपूर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्तदान को महादान बताया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।इस अवसर पर गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने समाजहित में रक्तदान एवं विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Taza Khabar