*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर14जून26*शहर में बढ़ती अराजकता व बढ़ते अपराध पर अपराधी हो चुके हैं बेख़ौफ़,, शहर में अपराध और हर स्तर के अपराधियों पर चाबुक चलाने वाले पूर्व पुलिस आयुक्त को किया जा रहा है याद, जिन्होंने कानपुर में लिखा था इतिहास अपराधियों में थी पुलिस नाम की दहशत*
*विजय नगर बना जुआ और सट्टे का गढ़, वर्षों से कार्रवाई का इंतजार*
*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र स्थित विजय नगर में कथित रूप से जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस काले कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।*
*सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय कुछ कथित दलाल अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का दावा करते घूम रहे हैं।*
*आरोप है कि इन्हीं लोगों के प्रभाव के चलते अवैध कारोबार संचालित करने वालों में कानून का कोई भय दिखाई नहीं देता। बल्कि काकादेव थाना क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण चौकियों पर कई महीनों से स्थायी चौकी प्रभारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।*
*स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूर्व में अरविंद काकरान, निखिल शर्मा और पवन मिश्रा जैसे सख्त अधिकारियों के कार्यकाल में अपराधियों पर अंकुश था, लेकिन उनके जाने के बाद हालात बिगड़ते चले गए।*
*कुछ फर्जी प्रभावशाली तत्व पुलिस पर दबाव बनाकर अपने हितों के अनुसार काम करवाने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण अवैध कारोबार पर कार्रवाई प्रभावित होती जा रही है।*
*विजय नगर में जुआ-सट्टे का कारोबार आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है?*
*कई महीनों से खाली पड़ी चौकी प्रभारी की कुर्सियों पर नियुक्ति क्यों नहीं?*

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार