कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
*कौशाम्बी* कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज कमालपुर के बाईपास के पास डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक फिसल गई है जिससे बाइक चालक डंपर के बोनट में फस गया है और बाइक सड़क पर गिर पड़ी है इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोगों को चोट लगी है मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है
जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के डल सहिया गांव निवासी बबलू कुमार उम्र 30 वर्ष अपने चाचा अर्जुन के साथ बाइक से शनिवार की रात को देवीगंज बाजार गए थे जहां से चाचा भतीजे बाइक से वापस लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार चाचा भतीजे कड़ा धाम कोतवाली के देवीगंज कमालपुर बाईपास के पास पहुंचे आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक करने लगे लेकिन रफ्तार तेज होने से बाइक फिसल गई और बबलू कुमार डंपर के बोनट में फंस गए उसके बाद बाइक सड़क में गिर गई और उनके चाचा अर्जुन भी घायल हो गए इस दुर्घटना में बबलू और अर्जुन दोनों घायल हो गए हैं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर को खड़ा करके फरार हो गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*