कानपुर देहात | 30 जनवरी 2026*जिलाधिकारी ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
कानपूर नगर * जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में माँ मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, न्यायालयों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि सभी मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, जिससे गंभीर एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों में शीघ्र न्याय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समयावधि में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही पुलिस विभाग एवं अभियोजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए साक्ष्य संकलन, केस डायरी की उपलब्धता, गवाहों की उपस्थिति एवं आवश्यक न्यायिक प्रक्रियाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित मामलों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम की खबरे। ..
लखनऊ 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………*