कानपुर देहात 30 जनवरी 2026*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत 31 जनवरी को विशेष अभियान, मतदान केन्द्रों पर दावे-आपत्तियाँ की जाएंगी प्राप्त ,विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सहयोग हेतु राजनैतिक दलों से अपील
कानपूर नगर *जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कानपुर देहात अमित कुमार द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री, जनपद कानपुर देहात को अवगत कराया गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत दिनांक 31 जनवरी 2026 को एक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस विशेष अभियान के अंतर्गत समस्त पदाभिहीत अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूर्वान्ह 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावलियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को दिनांक 31 जनवरी 2026 को संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित करें, जिससे निर्वाचक नामावलियों का शुद्धिकरण कार्य पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से संपन्न कराया जा सके।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*