सुल्तानपुर6अक्टूबर25*मिशन शक्ति के तहत स्पेक्ट्रम स्कूल की छात्रा बनी एक दिन की कूरेभार थानाध्यक्ष*
सुल्तानपुर।मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज जमोली की कक्षा 10 की छात्रा आकांक्षा त्रिपाठी को सोमवार को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।आकांक्षा ने थाने का कार्यभार संभालते हुए जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय भी रखी।थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने आकांक्षा का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक आनन्द सावरण और प्रधानाचार्य दीपक उपाध्याय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक आनन्द सावरण ने कहा कि आकांक्षा का चयन विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य दीपक उपाध्याय ने कहा कि इस अवसर से छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी कि वे समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं।थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठीं आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा यह मेरे जीवन का गर्वपूर्ण क्षण है। एक दिन के लिए थाने की कमान संभालना मेरे लिए अभूतपूर्व अनुभव रहा। इससे समझ आया कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहता है। यह पहल लड़कियों को संदेश देती है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*