रोहतास5अक्टूबर25*ट्रेन में यात्री का छूटा ट्रॉली बैग,आरपीएफ ने बरामद कर सही सलामत यात्री को लौटाया*
___________________________________
रोहतास से मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻__________________________________
यात्री संतोष कुमार सिंह पिता स्व रामप्रीत सिंह साकिन फुलवारिया थाना-बाउबढ़ी जिला-मधुबनी (बिहार) गाड़ी 03698 के कोच संख्या एस-02 बर्थ संख्या 64 पर दिल्ली से भभूआ रोड तक यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान यात्री का ब्लू रंग का ट्राली बैग ट्रेन में ही छुट गया और यात्री भभूआ रोड स्टेशन मे उतर गए एवं भूलवश उनका एक ट्रॉली बैग ट्रेन में छूट गया बाद सूचना पर उक्त गाड़ी के डेहरी ऑन सोन स्टेशन आगमन पर आरपीएफ डेहरी ऑन सोन के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा अटेण्ड कर यात्री का ट्राली बैग सही सलामत उतारकर पोस्ट पर रखा गया जिसकी सूचना से यात्री को अवगत कराया गया। सूचना पर यात्री संतोष कुमार सिंह आरपीएफ पोस्ट डेहरी ऑन सोन पर आए जिसका उचित पहचान व सत्यापन उपरांत सभी विधिक कार्यवाही करते हुये बरामद ट्राली बैग को फोटो ग्राफी कर सलामत सुपुर्दगीनामा बनाकर सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा अपने सामान कि वापसी पाने के बाद मायूस चेहरे खिल उठे और आरसीएफ को दिल से धन्यवाद दिया, यात्री द्वारा अपने सामान की अनुमानित कीमत 20,000/- रुपया बताया गया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,