पूर्णिया बिहार 22जून 25 *पूर्णियां सेवा शिविर की हुई अहम बैठक, तैयारी को लेकर हुई चर्चा
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। रविवार को पाट व्यवसाय भवन गुलाबबाग पूर्णियां में पूर्णियां सेवा शिविर के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। जिसमें शिविर संचालन को लेकर विभिन्न विभागों का प्रभार कार्यकर्ताओं को दिया गया।। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शिविर के बेहतर संचालन के लिए अपनी-अपनी राय रखी। वक्ताओं का कहना था कि हम हमेशा कावरियों को बेहतर सेवा प्रदान करते रहे हैं और इस वर्ष और बेहतर प्रदर्शन करें ऐसी कोशिश होनी चाहिए। गौरतलब है कि कावरिया पथ पर बांका के दुल्ली सार में वर्ष 2013 से ही पूर्णियां सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।जहां कावरियों को आवास और भोजन से लेकर तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने कहा कि पूर्णियां सेवा शिविर अपने सेवा भाव के लिए देश ही नही विदेशों में भी जाना जाता है।यह सब सभी साथियों की मदद से ही सम्भव हो पाता है।इसलिए हम सब मिलकर अपनी पहचान को अक्षुण्ण रखेंगे ऐसी उम्मीद है।कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने सदस्यों से आग्रह किया कि पूर्व की तरह आर्थिक सहयोग कर इस शिविर को सम्पन्न कराना है।
इस मौके पर प्रताप सिंह,मुकेश जायसवाल,प्रकाश सिंह,राकेश कुमार,विजय राय,राजेश गोस्वामी,जितेश मेहता ,विजय सिंह,नीलू सिंह पटेल,राजकुमार यादव,गणेश बर्नवाल,रूपेश डुंगरवाल,महावीर महाराज,गुप्तेश कुमार,चिंटू वर्णवाल ,अमन जायसवाल,लड्डू दास,हिटलर ठाकुर, आशीष गोस्वामी,नीतीश वर्णवाल,भोला कुशवाहा,उपेंद्र सिंह,दिनकर मंडल,धीरज कुमार सिंह, संजय राय,संजय जायसवाल,विजय पाल,मुकेश महतो,राजेश मेहता,राजा जायसवाल,दिलीप पोद्दार,मुकेश जायसवाल,बबलू विश्वास,अजय कुमार चुन्ना,गौरव विश्वास,डिंपल कुशवाहा,बिट्टू भगत,अरुण गुप्ता,अमित कुमार शर्मा उर्फ फुल्टिस,अमरदीप मंडल, रंजन कुमार राय,अंबुज यादव,सत्येंद्र यादव,बिपिन ठाकुर,मनोज दर्वे,वीरेंद्र चौधरी,संजीव चौधरी,सचिन मेहता, बउआ मेहता,चंदन मजूमदार,नंदन श्रीवास्तव,बिट्टू कुशवाहा,आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया