अब्दुल जब्बार
अयोध्या17दिसम्बर24*सज्जादा नशीन नय्यर मियां ने दीप जला कर चिराग़ दान की रस्म अदा की
भेलसर(अयोध्या)चिश्ती साबरी सिलसिले (श्रृंखला) के विश्व विख्यात सूफी संत हजरत शेख अहमद अब्दुल हक़ (मखदूम साहब) का 608 वाँ उर्स मंगलवार 17 दिसंबर को खानकाह मखदूम साहब में महफिल ए समा कव्वाली हुई दरगाह शरीफ में सज्जादा नशीन नय्यर मियां ने दीप जला कर चिराग़ दान की रस्म अदा की।उर्स के तीसरे दिन खानकाह शेख उल आलम में सज्जादा नशीन मुतवल्ली शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां की अध्यक्षता में बड़ी महफिल ए समा (कव्वाली) हुई जिसमें कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन शाह अली मंजर एजाज साबरी, अजमेर शरीफ के गद्दी नशीन सैयद अली हमजा चिश्ती मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सज्जादा नशीन खानकाह ए कलीमिया कटरा के आदिल मियां कलीमी, खानकाह कादरिया बदायूं के मौलाना अफ़्फ़ान मियां, दरगाह दादा मियां लखनऊ के सज्जादा नशीन सबाहत हसन शाह, दरगाह शाह मीना लखनऊ के सज्जादा नशीन राशिद मिनाई, मुरादाबाद के शिबली मियां, खानकाह तसल्लिया भिवंडी मुंबई के सूफियान बाबा,अमरोहा के सज्जादा नशीन हादी मियां, इलाहाबाद के सुहैब फारूकी, फिरंगी महल के अदनान मियां, मेरठ से अब्दुल कादिर साबरी,उमर मियां रज्जाकी, शाह वसीम, सहित तमाम बड़ी दरगाहों के सज्जादा नशीन मौजूद हैं। देर रात पहला कुल हुआ जिसमें सज्जादा नशीन नय्यर मियां ने खास दुआ की।बुधवार 18 दिसंबर को सुबह 6 बजे सज्जादा नशीन नय्यर मियां दरगाह शरीफ में गुस्ल की रस्म अदा करेंगे जिसमें मखदूम साहब की मजार को इत्र गुलाब जल से धोया जाएगा। दिन में दो बजे आखरी महफिल ए समा खानकाह शेख उल आलम में होगी शाम चार बजे मखदूम साहब के खिरके (पवित्र वस्त्र) व तमाम सूफी बुजुर्गों के तबर्रुकात की सज्जादा नशीन नय्यर मियां जियारत(दर्शन) कराएंगे। इसी के साथ उर्स सम्पन्न हो जाएगा।
नय्यर मियां के उतराधिकारी नायब सज्जादा नशीन अहमद मियां ने जानकारी देते हुए बताया उर्स में देश भर की दरगाहों (खानकाहों) से सज्जादा नशीन व अकीदतमंदों के आने का सिलसिला जारी है खिरके (झुब्बे) के दर्शन के वक्त बहुत बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,