पंजाब09दिसम्बर24*जाली आरसी बनाकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
– दूसरा मोटरसाईकल भी बरामद
अबोहर 09 दिसंबर (शर्मा, सोनू) फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बरा? के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बरा?, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मनिंद्र, लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अबोहर से वाहन चोरी करके नकली आरसी बनाकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों सोनी पुत्र गुरचरण सिंह वासी प्यूरी रोड गिद?ाबाहा मुक्तसर, जग्गा सिंह पुत्र बचित्तर सिंह वासी जंगराणा नंदग? बठिण्डा, गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह वासी टयुना तलवंडी बठिण्डा,मैनेजर सुखविंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी फतेहग? नोबाद तलवंडी साबो बठिण्डा व अज्ञात ऐजंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चारों आरोपियों को काबू कर न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड के पश्चात जेल भेज दिया। इस मामले में दूसरा मोटरसाईकल भी बरामद कर लिया गया है। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 256, 4.12.24 भांदस की धारा 303 (2), 338, 336(2), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच एएसआई भूपिंद्र सिंह कर रहे हैं।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी व मोटरसाईकल
———————–
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*