बाराबंकी15नवम्बर24*एफएसडीए विभाग की लापरवाही उजागर शोरूम में बिक रहा सड़ा केक
– ऑनलाइन आर्डर में घर भेज दिया सड़ा फफूंदी वाला केक
बाराबंकी। एफएसडीए विभाग की लापरवाही के चलते शहर में लगातार खराब और सड़ा माल बेचा जा रहा है। शहर के टेस्टी बाइट के निकट ला पीनोज पिज्जा के नाम से एक शोरूम में सड़ा केक डिलीवर कर दिया गया। नाका पैसार निवासी महिला ने बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए ला पीनोज पिज्जा शोरूम से ऑनलाइन चोको लावा केक आर्डर किया था। आर्डर के थोड़ी देर बाद डीलबरी बॉय केक लेकर पहुंचा। महिला ने जब केक का पैकेट खोला तो उसके होस उड़ गए। बंद डिब्बा में सड़ा केक पैक था। महिला द्वारा इसकी तत्काल शिकायत की गई। लेकिन शोरूम वाले ने जवाब दिया कि मेरे से कोई मतलब नहीं है। जिनका सामान है ओ जाने। इसके बाद न तो पैसे वापस किए गए और न ही दूसरा केक भेजा गया। इस तरह से सड़ा केक देकर ला पीनोज पिज्जा वाले ग्राहकों को चूना लगा रहे है।
एफएसडीए की टीम नहीं करती कोई करवाई: शहर में लगभग के सैकड़ा से अधिक बेकरी चल रही है। जिसमें पुराना वा एस्पायरी माल चोरी छुपे बेच दिया जाता है। अयोध्या रोड पर स्थित कई बड़ी कम्पनियों के पिज्जा शोरूम है। इनके शोरूम पर एफएसडीए की टीम कभी भी जांच करने नहीं जाती है। जिससे इन बड़े शोरूम वाले घटिया सामान लगातार बेच कर लोगों को ठग रहे है।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन