*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या 06 सितंबर *फैज़ाबाद किसी की जागीर नहीं*
*2022 के चुनाव की शुरुआत जिले के रुदौली से करेंगे ओवैसी…..प्रदेश अध्यक्ष*
भेलसर(अयोध्या)विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी समीकरण को मजबूत करने के लिए 7 सितंबर को आईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रुदौली कस्बा में पार्टी सम्मेलन करने को लेकर आ रहे है।इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रुदौली पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी पार्टी के जिम्मेदारों को दिया।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रुदौली विधानसभा प्रभारी शेर अफगन के आवास भेलसर में स्थित पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित किया।
पत्रकारों द्दारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी पर जमकर हमला बोला।उन्होंने इकबाल अंसारी को अशिक्षित बताया उन्होंने कहा कि फैज़ाबाद किसी की जागीर नहीं है अभी वह राजनीति नही जानते हैं उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनको राजनीति करनी हो तो मैदान में आए।सपा की बोलेरो पर घूमते हैं उनको टीवी पर दिखने का शौक है तो बीजेपी ज्वाइन कर लें।उन्होंने कहा कि हमारी यह एक राजनीतिक पार्टी है जो चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड है।वही पोस्टर में अयोध्या न लिखकर फैज़ाबाद लिखे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अशफाक उल्ला खां को इसी फैज़ाबाद की जेल में फांसी दी गई है और इसी शहर में हमारे पैगम्बर हज़रत शीश अलैहिस्सलाम की मजार शरीफ भी मौजूद है इसलिए यह सरजमींन काफ़ी मुकद्दस है।इसी लिए आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय असदउद्दीन ओवैसी साहब यहा से चुनाव की शुरुआत कर रहे है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा दरसअल सपा,बसपा सहित सभी राजनैतिक पार्टियां रामनगरी अयोध्या से शुरुआत कर रही है तो वही अब हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रामनगरी से ही चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गुलाम साबिर,प्रदेश सचिव इरफान इंजीनियर,जिलाध्यक्ष शहनवाज़ शमीम सिद्दीकी,रुदौली विधान सभा प्रभारी/प्रत्याशी शेर अफगन,फ़ैज़ आलम फ़ैज़ी,मजताब आलम,अरबाजअंसारी,जमशीर आलम,फुरकान शेख,प्रताप,मौलाना मुजाहिद ,शकील अहमद व साद अख्तर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,