*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
सहारनपुर6जून25*ईद-उल-अज़हा: सौहार्द बनाए रखें, कुर्बानी के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पोस्ट से बचें*
*छुटमलपुर: ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अतहर ने मुस्लिम भाइयों से अनुरोध किया है कि कुर्बानी को अल्लाह की इबादत का हिस्सा मानें, न कि दिखावे का माध्यम। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुर्बानी का मकसद केवल अल्लाह की रज़ा प्राप्त करना है, न कि प्रदर्शन करना।*
*मोहम्मद अतहर ने विशेष अपील की कि कुर्बानी के दौरान ऐसी कोई हरकत न करें, जिससे अन्य धर्मों की भावनाएं आहत हों। भारत की सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि कुर्बानी के गोश्त की खुली नुमाइश से बचा जाए और इससे संबंधित तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न किए जाएं।*
*उन्होंने कहा इस्लाम हमें विनम्रता और मानवता का पाठ पढ़ाता है हमारी छोटी-सी लापरवाही सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है।* *उन्होंने सभी नागरिकों से ईद को भाईचारे और प्रेम के साथ मनाने की अपील की। मोहम्मद अतहर ने कहा कि सच्चा धर्म वही है, जो समाज में शांति और एकता को बढ़ावा दे। सभी से संयम और ज़िम्मेदारी के साथ इस पर्व को मनाने का अनुरोध किया गया हैं…*

More Stories
रीवा३ जुलाई २०२६ * सीधी हाईवे मुआवजा विवाद ने गरमाई सियासत, न्याय की मांग लेकर विधायक-सांसद की चौखट पर पहुंचे सैकड़ों किसान
पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे
कारगिल युद्ध विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित माँ भारती के अमर सपूत #कैप्टन_मनोज_पाण्डेय जी की #२७वीं_पुण्यतिथि(बलिदान दिवस) पर सादर नमन🙏व भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐💐।