रायबरेली20नवम्बर24*गांव का विकास पहली प्राथमिकता – – वीडियो-वर्षा सिंह
ब्लॉक दिवस में वीडियो ने कसे कर्मचारियों के पेंच
महराजगंज रायबरेली। प्रत्येक ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने गांव में जाकर ग्राम प्रधान के साथ सामंजस्य बनाकर गांव में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करें यदि विकास में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न हो रही हैं तो मुझको सूचित करें जिसका निस्तारण ब्लॉक दिवस के अवसर पर किया जाएगा। यह उद्गार आज ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रही थी।
बताते चलें कि, शासन की मनसा के अनुरूप ब्लॉक सभागार में आयोजित होने वाले ब्लॉक दिवस के अवसर पर आज सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने की विकास कार्यों पर गहनता से चर्चा की तथा उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा संचालित करें जिससे कि गांव का विकास वृहत स्तर पर हो सके तो वही मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लाभार्थियों को आवास दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार में 18 लाभार्थियों को बुलाकर आवासों की चाभी दी गई जिसको आवास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी शिखर शुक्ला, एडियो पंचायत सीताराम, मनोज कुमार यादव, सर्वोत्तम सिंह, वैभव मिश्रा, अजीत सिंह, अतुल कुमार, महेंद्र शुक्ला, अरुण कुमार, आदित्य कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन