July 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा थाना मांट पुलिस द्वारा दिनांक 17.07.2026 को समय करीब 13:45 बजे लोकेशन के आधार पर थाना मांट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 150/2026 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित अभियुक्त 1. दिनेश पुत्र नरेश कुमार निवासी मकान नं 141 गली नं 04 बारात घर के पास ग्राम राजाकोरी ,राजाकोरी वसन्त विहार , साउथ दिल्ली , हाल निवासी नखडोला थाना खेडकी डौला जनपद गुरूग्राम हरियाणा उम्र करीब 32 वर्ष को इसके वर्तमान पते नखडोला थाना खेडकी गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी की सूचना मौके पर ही अभियुक्त के पिता नरेश कुमार को दी गयी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.07.2026 को समय करीब 15:30 बजे सी.आर.ओ. टोल प्लाजा मांट द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 01.07.2026 को एक्सीडेण्टल कार जिसका नं0 DL10CS3630 है यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 104 किमी आगरा टू नोएडा साइड में किसी अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारी गई है । उक्त दुर्घटना ग्रस्त कार को जरिए टोल प्लाजा क्रेन के माध्यम से चौकी टोल प्लाजा मांट मथुरा पुलिस की निगरानी में खडा कराया गया था । उक्त के संबंध में दिनांक 02.07.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दिनांक 01.07.2026 को जो वरना कार संख्या DL10CS3630 एक्सीडेन्ट हुई है उसमे पीछे की डिग्गी मे अतिरिक्त स्थान बनाकर अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) रखा है । इस सूचना पर मांट पुलिस द्वारा चैक किया गया तो उक्त गाडी की डिग्गी में 02 वेग रखे मिले जिनमे 21.838 किलो ग्राम अवैध गांजा मिला । ततपश्चात द्वारा ई-चालान एप के माध्यम से जानकारी करके मु0अ0सं0 150/2026 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम 1.दिनेश पुत्र नरेश कुमार निवासी मकान नं 141 गली नं 04 बारात घर के पास ग्राम राजाकोरी ,राजाकोरी वसन्त विहार , साउथ दिल्ली 2.जयप्रकाश पुत्र नागेश्वर निवासी नजदीक आंगनवाडी केन्द्र किशनपुर मलाड वार्ड नं0 03 मलार मलाढ सुपौल बिहार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना उ0नि0 हरेन्द्र कुमार के द्वारा की जा रही है । शेष वांछित अभियुक्त जयप्रकाश उपरोक्त को सीघ्र पतारसी व सुरागरसी कर गिरफ्तार कर मुकद्दमा उपरोक्त का विधिक निष्तारण किया जायेगा ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –*
*1.* दिनेश पुत्र नरेश कुमार निवासी मकान नं 141 गली नं 04 बारात घर के पास ग्राम राजाकोरी ,राजाकोरी वसन्त विहार , साउथ दिल्ली, हाल निवासी नखडोला थाना खेडकी डौला जनपद गुरूग्राम हरियाणा उम्र करीब 32 वर्ष ।

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
*स्थान-* नखडोला थाना खेडकी डौला जनपद गुरूग्राम (हरियाणा) ।
*दिनांक-* 17.07.2026 व *समय-* 13: 50 बजे

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0आ0सं0-150/26 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना मांट जनपद मथुरा ।

*नोट:- अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।*

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* उ0नि0 हरेन्द्र कुमार थाना मांट जनपद मथुरा ।
*2.* है0कॉ0 1645 मुकेश कुमार थाना मांट जनपद मथुरा ।
*3.* कॉ0 785 दिनेश कुमार थाना मांट जनपद मथुरा ।
*4.* रि0कॉ0 415 विजय कुमार थाना मांट जनपद मथुरा ।

Taza Khabar