July 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*

पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*

पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* *शनिवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, भा.प्र.से.* की अध्यक्षता में *जिला अनुकम्पा समिति* की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल *24 अनुकम्पा प्रस्तावों* की बारीकी से समीक्षा की गई। इसमें *स्वास्थ्य विभाग के 10, कृषि विभाग के 2, शिक्षा विभाग के 2* और अन्य विभागों के शेष आवेदन शामिल थे।

*अर्ह आवेदनों को मिली स्वीकृति*
समीक्षा के पश्चात जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष ने योग्यता पूर्ण करने वाले सभी आवेदनों के प्रस्तावों को *सर्वसम्मति से स्वीकृत* करने का निर्णय लिया। इससे मृतक सरकारी कर्मियों के आश्रितों को शीघ्र रोजगार का लाभ मिल सकेगा।

*वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद*
बैठक में *उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता-विभागीय जांच, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, स्थापना उप समाहर्ता, सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी-जिला राजस्व शाखा, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, राज्य कर सहायक आयुक्त* सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने कहा कि अनुकम्पा के मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।

Taza Khabar