बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**पैलानी*।तहसील परिसर स्थित महर्षि पायल सभागार में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नहीं पहुंचने से कई फरियादी मायूस नजर आए।अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों को शिकायतें सौंपीं,लेकिन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।पडोहरा निवासी अरुण सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के सार्वजनिक शौचालय पर प्रधान ने ताला लगा रखा है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले आईजीआरएस पोर्टल और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक शौचालय का ताला नहीं खुलवाया गया।अमलोर गांव की सुमन पत्नी रविंद्र ने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार आवेदन करने के बावजूद अब तक उनका राशन कार्ड जारी नहीं किया गया।वहीं गौरी कला गांव के इंद्रजीत पुत्र जयकरण ने आरोप लगाया कि भूमि की पैमाइश के लिए आवेदन देने के बाद भी लेखपाल ने आज तक उनकी जमीन की नाप नहीं कराई।सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा रहे।इस दौरान तहसीलदार राधेश्याम सिंह,नायब तहसीलदार कृतिका अवस्थी, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।समाधान दिवस में कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

More Stories
बहराइच8 सितंबर 26*आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी,तेंदुए ने मासूम बच्चे पर किया हमला,
सहारनपुर8 सितंबर 26*नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार…*
सुल्तानपुर 8 सितंबर 26*राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का सुलतानपुर में भव्य स्वागत*