पंजाब 13 नवम्बर 2024* सीआईए स्टाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
-गग्गी लाहौरिया पर हमला करने के लिए मंगवाया था असला
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा/ सोनू): सीआईए स्टाफ के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र राम सिंह वासी रानीवाला जिला मुक्तसर साहिब हालाबाद वरियाम नगर अबोहर व गोलू पंडित पुरानी फाजिल्का रोड को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी किलियांवाली चौक पर खड़ी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि गुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र राम सिंह वासी रानीवाला जिला मुक्तसर साहिब हालाबाद वरियाम नगर अबोहर व गोलू पंडित पुरानी फाजिल्का रोड जो पिस्टल लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने दोनों को काबू किया। उसके पास से दो पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस बरामद किये। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 232, 6.11.24 भांदस की धारा 25.35.59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि उक्त दोनों ने गग्गी लाहौरिया व एक अन्य को मौत के घाट उतारने के लिए असला जमा किया था। मामले की जांच सीआईए स्टाफ अबोहर कर रहे हैं।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली में 17 जून 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा*जारी प्रेस नोट*
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें