पंजाब 13 नवम्बर 2024* अस्थियां चोरी के मामले में महिला व युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा/ सोनू): थाना खुईयांसरवर प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई लालचंद, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव पंजकोसी में पंकज कुमार की माता कमला देवी की अस्थियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र मोहन लाल, गुलाबो देवी पत्नी राधे बेनीवाल वासी पंजकोसी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने प्रदीप कुमार के बयानों के आधार पर उसकी मां की अस्थियां चोरी करने के मामले में मुकदम नं. 126, 10.11.24 धारा 298, 303 (2) व 301 बीएनएस के तहत विनोद कुमार पुत्र मोहन लाल, गुलाबो देवी पत्नी राधे बैनीवाल वासी पंजकोसी, राकेश कुमार वासी गली नं.3, संत नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, शिकायतकर्ता, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 15 नवंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस ने ई-रिक्शा पर फर्जी कूटरचित रुट चार्ट लगाकर ई- रिक्शा चलाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 नवंबर 26* 26 माल मुकदमाती वाहन व 07 लावारिस वाहन कुल 33 वाहन की नीलामी करायी गयी ।*
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 *छठ को लेकर सीमांचल में आस्था का सैलाब, पूर्णिया एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत*