कौशाम्बी28मई26*एडीजी ने ईदगाह पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
*बकरीद पर हाई अलर्ट*
*कौशाम्बी।* बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। इसी क्रम में प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी ज्योति नारायण ने जिले का दौरा कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।एडीजी ने जिलाधिकारी अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के साथ थाना कड़ाधाम क्षेत्र स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान ईदगाह परिसर,आने-जाने वाले मार्ग,बैरिकेडिंग,पार्किंग, साफ-सफाई,पेयजल, बिजली और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।निरीक्षण के दौरान एडीजी ने सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने,अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।थाना कड़ाधाम ईदगाह पर भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की,

More Stories
मथुरा28मई26* थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत गोली चलने की घटना के सम्बन्ध में एसएसपी द्वारा दी गई बाईट -*
हरदोई28मई26*आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिन तक बाधित रह सकती है आपूर्ति*
मथुरा 28 मई 26*धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*