*पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*
लखनऊ28मई26*नाबालिग लड़के को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।*
जोन-पश्चिमी/थाना-ठाकुरगंज
*ठाकुरगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़के को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
*01-संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 05.04.2026 को वादिनी के द्वारा ठाकुरगंज पुलिस को तहरीरी सूचना दी गई कि विपक्षी के द्वारा वादिनी के पुत्र उम्र लगभग 17 वर्ष (कक्षा-9 का छात्र) को विपक्षी महिला एवं उसके पति के द्वारा अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने, नाबालिग से शारीरिक सम्बन्ध बनाने व मानसिक शोषण करने एवं रु0 10 लाख की मांग करने की गयी है।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-197/2026 धारा 115(2)/137(2)/308(7)/324(2) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट थाना ठाकुरगंज लखनऊ बनाम आरोपी महिला व उसके पतिमुस्तकीम सिद्दिकी पुत्र अब्दुल जब्वाल निवासी 431/988 मोमिन नगर थाना सहादतगंज लखनऊ उम्र 26 वर्ष के पंजीकृत किया गया।
*02-कार्यवाही का विवरण-*
उक्त प्रकरण की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं अभि0 की तलाश सुरागरसी पतारसी के क्रम में मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी को आज दिनांक 28.05.2026 को ग्लोब कैफे के पास कैम्पवेल रोड थाना क्षेत्र ठाकुरगंज से समय प्रातः 06.40 बजे गिरफ्तार करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।
*03-पंजीकृत अभियोग (अनावरित अभियोग)-*
1.मु0अ0सं0-197/2026 धारा 115(2)/137(2)/308(7)/324(2) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट थाना ठाकुरगंज लखनऊ।
*04-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.मुस्तकीम सिद्दिकी पुत्र अब्दुल जब्वाल निवासी 431/988 मोमिन नगर थाना सहादतगंज लखनऊ उम्र 26 वर्ष
*05-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री ओमवीर सिंह चौहान थाना ठाकुरगंज लखनऊ ।
2. उ0नि0 रवीन्द्र कुमार प्रभारी चौकी बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ ।
3. हे0का0 अरूण कुमार मिश्रा थाना ठाकुरगंज लखनऊ ।

More Stories
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*
मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*