सुल्तानपुर28मई26*जलजीवन मिशन के सामान में लगी आग से उठे सवाल, करोड़ों के ‘खेल’ पर पर्दा डालने की आशंका तेज*
*संदिग्ध आग से जले पाइप, मशीनें और उपकरण, ग्रामीणों में भ्रष्टाचार की चर्चाएं*
*बल्दीराय/सुल्तानपुर*केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर जल पहुंचाने के लिए रखे गए पाइप, मशीनरी पार्ट और अन्य उपकरणों में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार चौकी अंतर्गत कनेहटी गांव के पास की है, जहां सड़क किनारे रखे “आनंद इंटरप्राइजेज” के सामान अचानक धू-धू कर जलने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर लगभग 1:15 बजे आग की तेज लपटें उठनी शुरू हुईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वहां रखी एमडीपी पाइप, प्लास्टिक पाइप, कंप्रेशर मशीन, टैंक सामग्री, प्लाई बोर्ड, मशीनरी पार्ट और बांस-बल्लियां जलकर राख हो चुकी थीं। सूचना मिलते ही पीआरबी 6101 मौके पर पहुंची तथा चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ सुरक्षा एवं बचाव कार्य में जुट गए। बाद में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहे के कंप्रेशर और मोटे पाइपों में इतनी तेजी से आग लगना सामान्य बात नहीं लगती। लोगों के बीच यह आशंका भी जोर पकड़ रही है कि कहीं जल जीवन मिशन में हुए किसी बड़े भ्रष्टाचार, गड़बड़ी या सामान के कथित घोटाले को छिपाने के लिए जानबूझकर आग तो नहीं लगाई गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान से कई क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की सप्लाई होती थी और यहां लाखों रुपये का सामान रखा गया था। ऐसे में घटना ने योजना की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खडा कर दिया हैं ।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*