औरैया 07 जनवरी *बालाजी मंदिर से 51 किलो का पीतल का घंटा चोरी*
*रुरुगंज,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज क्षेत्र में इन दिनों चोरों की धमाचौकडी जारी है। क्षेत्र में आए दिन चोर गांव घर को ही निशाना बना रहे थे, लेकिन अब चोरों की नजर धार्मिक स्थलों में आ पड़ी है। रुरुगंज पुलिस क्षेत्र के बाबा के शाला पर स्थित एक मंदिर से चोरों ने बालाजी मंदिर से 51 किलो का पीतल का एक घंटा सहित दो दर्जन से अधिक घंटा चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकरी होने पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओ की भारी भीड़ मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हो गई। वहीं चोरी की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना करने गया तो यह देख उसने मोहल्ले के लोगों को बताया। मोहल्ले के लोग व अन्य श्रद्धालु एकत्रित हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस सम्बंध में चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, कुछ लोगो के नाम सामने आए है जल्द ही पूछताछ चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

More Stories
कौशाम्बी 29अगस्त 26*श्रीकृष्ण मेला दधिकान्दो समिति ने सौंपा महापौर जी को ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*