August 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 07 जनवरी *समाजसेवियों का अभिनंदन हुआ

औरैया 07 जनवरी *समाजसेवियों का अभिनंदन हुआ

औरैया 07 जनवरी *समाजसेवियों का अभिनंदन हुआ ????????? एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा नव वर्ष के पावन अवसर पर आज दिनांक 7 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे होटल पैराडाइज स्थित बैंक्विट हॉल में यमुना मैया के चरणों की सेवा के साथ कोरोना काल में जरूरतमंदों की हाथ बढ़ाकर मदद करने वाले व जनहित की सामाजिक सेवाओं में अग्रणी योद्धाओं को “यमुनोत्री सम्मान” से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में टीएसआई श्री देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे, समिति के सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया, सम्मान समारोह के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मानव सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है, समाज में निस्वार्थ रूप से जनहित के कार्य करने वाले शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. एस.एस.परिहार, हरमिंदर सिंह कोहली, शेखर गुप्ता, “औरैया रत्न” अजय शुक्ला अंजाम, पंकज गुप्ता आढ़ती, गुरमीत सिंह कालरा, मनोज शर्मा (पप्पू), कमलकांत पोरवाल, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, अभिषेक गोयल, मीरा विश्नोई, आदि सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर “यमुनोत्री सम्मान” से सम्मानित किया गया, समारोह में मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वास्तविक रूप में धरातल पर कार्य करने वाले योद्धाओं को चिन्हित करके समिति द्वारा उनका अभिनंदन किया गया, जोकि बहुत ही सराहनीय है, “यमुनोत्री सम्मान” से उनका मनोबल बढ़ा है, तथा समाज सेवा के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को प्रेरणा मिली हैं। समिति के सक्रिय सदस्य पप्पू शर्मा द्वारा कार्यक्रम का सफल संयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. ओमवीर सिंह, कपिल गुप्ता, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, आनन्द गुप्ता डाबर, सभासद छैया त्रिपाठी, शशि गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, आदित्य पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, रानू पोरवाल, अर्पित गुप्ता, यश गुप्ता, आदित्य लक्षकार, मयूर लक्षकार, सतीश पोरवाल, रमेश कुमार प्रजापति, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, सीमा गुप्ता, उमा गहोई, एकता गुप्ता, क्षमा सोनी, प्रभारी बबिता गुप्ता, शशि गुप्ता, अनीता पोरवाल, कुमकुम वर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।*

Taza Khabar