अनूपपुर 23 सितम्बर 24*अनूपपुर को मिलेगा जिला मुख्यालय का स्वरुप — कलेक्टर हर्षल पंचोली
पत्रकारों ने की कलेक्टर से नगर विकास की चर्चा – उन्हे दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)23 सितंबर / अनूपपुर नगर में विकास की असीम संभावनाएँ हैं। रेलवे ओव्हर ब्रिज, बायपास मार्ग बनने के साथ ही यहाँ बहुत से नये विकासात्मक कार्य शीघ्र शुरु होंगे। जिसके कारण अनूपपुर का स्वरुप जिला मुख्यालय के रुप में और भी सुन्दर हो जाएगा।
उपरोक्त विचार कलेक्टर हर्षल पंचोली ने अनौपचारिक वार्ता के दौरान व्यक्त किये। 23 सितंबर को कलेक्टर पंचोली को जन्मदिन की बधाई देते हुए वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे और मनोज द्विवेदी ने नगर विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।
पत्रकारों ने श्री पंचोली को गुलदस्ता भेंट कर उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर26* राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संगोष्ठी, प्रशासन ने पत्रकारों से की जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील
कौशाम्बी 16 नवम्बर 26*बदनपुर और पल्हना घाट पर छठ पूजा की धूम,सैकड़ों महिलाओं ने उदींयमान सूर्य को दिया अर्घ्य*
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर 26* छठ का दौउरा माथे पर रख घाट पहुंचे विधायक विजय खेमका, सपरिवार दिया सूर्य को अर्घ्य