लखनऊ 16 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें*
➡️ *लखनऊ:* बनारस के कमिश्नर राजलिंगम का तबादला। राजलिंगम कानपुर के मंडलायुक्त बनाए गए। कानपुर वाले विजयेंद्र पांडियन बनारस गए। पांडियन को बनारस का मंडलायुक्त बनाया गया।
➡️ *जालौन:* BKU का तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन। किसानों की कई समस्याओं को लेकर धरना। तहसील परिसर के सामने किया प्रदर्शन। किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग। धान खरीद केंद्रों पर तौल में कटौती का आरोप। खराब पड़े नलकूप ठीक कराने की भी मांग। भाकियू ने एसडीएम को सौंपा अपना ज्ञापन। जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।
➡️ *दिल्ली:* सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान। इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा- अखिलेश। सबसे बेहतर प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे-अखिलेश।
➡️ *मेरठ:* पूर्व क्रिकेटर के घर चोरी का सनसनीखेज खुलासा। 25 लाख की चोरी में बेटा ही निकला मास्टरमाइंड। 3 दोस्तों संग मिलकर रची थी चोरी की साजिश। पिता बनाना चाहते थे क्रिकेटर, बेटा नहीं था इच्छुक। क्रिकेट को लेकर पिता और पुत्र में रहता था विवाद। पिता की डांट और नाराजगी के चलते रची साजिश। दोस्तों को घर की चाबी देकर कराई लाखों की चोरी। 10 लाख नगदी और लाखों के जेवरात किए थे पार। चोरी के बाद बेटे ने पिता को फोन कर दी सूचना। पुलिस की जांच में बेटे की भूमिका आई सामने। आरोपी बेटे समर शर्मा समेत 4 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 8.50 लाख रुपये बरामद। चोरी के जेवरात भी पुलिस ने किए बरामद। नौचंदी थाना के शास्त्रीनगर सेक्टर-13 का मामला।
➡️ *लखनऊ:* यूपी में 4 PCS अधिकारियों का तबादला। विश्व भूषण मिश्रा ज्वाइंट डायरेक्टर स्थानीय निकाय। रेणुका दीक्षित एसडीएम शामली बनाई गईं। अभिनव पाठक विशेष कार्याधिकारी प्रयागराज प्राधिकरण। सौम्य मिश्रा एसडीएम आगरा बनाए गए।
➡️ *सोनभद्र:* ओबरा थर्मल पावर प्लांट-सी में बड़ा हादसा। क्लोरीन गैस के संपर्क में आया संविदाकर्मी। 54 वर्षीय गोविंद गौड़ की हुई दर्दनाक मौत। इलाज के दौरान गोविंद गौड़ ने तोड़ा दम। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस। ओबरा के थर्मल पावर प्लांट-सी का मामला।
➡️ *लखनऊ:* राजा भैया पर टिप्पणी को लेकर हंगामा। सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट का मामला। जनसत्ता दल कार्यकर्ताओं ने FIR के लिए दी तहरीर। हजरतगंज कोतवाली पुलिस को दी तहरीर। योगेंद्र यादव पर गाली-गलौज का आरोप लगाया।
➡️ *कानपुर:* दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट। लड़ाई में एक महिला को आईं गंभीर चोटें। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ *फिरोजाबाद:* युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या। जसलई रोड मोहल्ला शम्भू नगर की घटना। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला।
➡️ *अलीगढ़:* सोलर प्लांट को आग लगाने का प्रयास। पीड़ित के घर की छत पर तीन संदिग्ध। प्लांट मालिक के कमरे का दरवाजा बाहर किया। शोर होने पर तीनों आरोपी फरार हो गए। छत से पेट्रोल, सुतली बम और हथियार मिले। पीड़ित ने पुलिस को दी लिखित तहरीर। थाना खैर क्षेत्र के गांव सुजानपुर का मामला।
➡️ *फिरोजाबाद:* गरीब महिलाओं को घर से खींचकर पीटा। दबंगों ने महिलाओं को जमकर पीटा। थाने पर महिलाओं को नहीं मिला न्याय। पहले बहू को पीटा फिर सास को भी पीटा। दबंग जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला नया का मामला।
➡️ *बलिया:* छठ घाट पर दो युवकों के डूबने का मामला। दो दिन बाद दोनों युवकों के शव मिले। कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर घाट पर मिले शव। फेफना के माल्देपुर घाट पर डूबे थे दोनों युवक।
➡️ *कन्नौज:* जमीनी विवाद में दबंगों ने की मारपीट। मारपीट के दौरान युवक को आईं गंभीर चोटें। पीड़ित युवक ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र। ठठिया थाना क्षेत्र के गुरौली गांव की घटना।
➡️ *लखनऊ:* यूपी में 16 आईएएस अफसरों का तबादला। रवि कुमार एनजी UPSIDC के CEO बने। बलकार सिंह ग्रेटर नोएडा के CEO बनाए गए। बलकार सिंह को रेजीडेंट कमिश्नर दिल्ली का भी चार्ज। सौम्या अग्रवाल वस्त्र निगम की एमडी बनीं। अनिल सिंह भदोही के नए डीएम बनाए गए। शैलेश कुमार चंदौली के नए डीएम बनाए गए। चंद्र मोहन गर्ग विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने। रमेश रंजन गोंडा के जिलाधिकारी बनाए गए। प्रियंका निरंजन की कलेक्ट्रेटी गई। प्रियंका निरंजन विशेष सचिव नगर विकास बनीं। उमेश मिश्रा की फिर धमाकेदार वापसी। जौनपुर के डीएम बनाए गए उमेश मिश्रा। सैमुअल पॉल अपर आयुक्त सहकारिता बने। मनोज राय लंबे समय बाद मुख्यधारा में लौटे। 9 साल के एकांतवास के बाद डीएम श्रावस्ती बने। अन्नपूर्णा गर्ग बाल विकास में विशेष सचिव बनीं। प्रवीण वर्मा जिलाधिकारी शामली बनाए गए। राजलिंगम कानपुर के मंडलायुक्त बनाए गए। विजयेंद्र पांडियन बनारस के मंडलायुक्त बने।
➡️ *आगरा:* पुलिस ने तीन वारंटियों को किया अरेस्ट। अलग-अलग मामलों में तीनों थे वारंटी। लंबे समय से फरार चल रहे थे तीनों। बाह थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।
➡️ *रायबरेली:* रुपये के लेन-देन में पिता की हत्या का मामला। पुलिस टीम ने आरोपी बेटे को किया अरेस्ट। इलाज के दौरान छेदीलाल की हुई थी मौत। सलोन कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️ *औरैया:* झाड़ियों में शव मिलने का मामला। मृतक युवक की हुई शिनाख्त। अंकित यादव के रूप में शिनाख्त। अछल्दा थाना इलाके का मामला।
➡️ *अयोध्या:* 14 कोसी परिक्रमा को लेकर पुलिस अलर्ट। रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। 17 की रात 1:21 बजे से शुरू होगी परिक्रमा। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट। एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार पहुंचे अयोध्या। पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की बैठक।
➡️ *अयोध्या:* रामपथ पर इत्र सेंटर का शुभारंभ। विधायक ने इत्र सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर पर अलग-अलग खुशबुओं वाले इत्र होंगे।
➡️ *प्रतापगढ़:* कुंडा में श्रीराम कथा से पहले निकली कलश यात्रा। 250 गांवों में महिलाएं, पुरुष शोभायात्रा में शामिल। एमएलसी अक्षय प्रताप कलश यात्रा लेकर निकले। 17 नवंबर से 20 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा। बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री सुनाएंगे कथा।
➡️ *प्रयागराज:* आजम खां की याचिका पर सुनवाई पूरी। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एफिडेविट दाखिल करेगी। आजम खां की जमानत पर कल भी सुनवाई। आज हाईकोर्ट ने कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया। आजम खान की ओर से कपिल सिब्बल ने पेश की दलीलें। ईडी की गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत को दी चुनौती। जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो रही है सुनवाई। हाईकोर्ट अंतरिम राहत की अर्जी पर विचार करेगा।
➡️ *आगरा:* खेड़ा राठौर पुलिस पर गंभीर आरोप। वारंटी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस। जुर्माना जमा होने के बावजूद पकड़ने गई। कोर्ट में जुर्माना जमा करने का प्रपत्र दिखाया। युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप। ग्रामीणों के विरोध और दस्तावेज दिखाने पर छोड़ा। खेड़ा राठौर थाना के महुआशाला का मामला।
➡️ *सहारनपुर:* सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आगाज। प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी। 16 से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान।
➡️ *औरैया:* अतिरिक्त दहेज मांग पर टूटी शादी। 7 फेरों से पहले टूटी युवती की शादी। दुल्हन को छोड़कर वापस लौटी बारात। अतिरिक्त दहेज मांग का लगाया आरोप। सोने की चेन, 50 हजार मांगने का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने का प्रयास। सहमति न बनने पर बिना शादी लौटा दूल्हा। अजीतमल थाना इलाके में हुई घटना।
➡️ *हाथरस:* नगर पालिका की भूमि पर कब्जे का मामला। श्मशान घाट के प्रतीक्षालय पर कब्जे का आरोप। नगर पालिका अध्यक्ष ने जताई नाराजगी। अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल। पालिका के कुछ बाबुओं पर मिलीभगत का आरोप। पुलिस और एसडीएम को दी गई जानकारी। पालिका अध्यक्ष ने कार्रवाई का दिया भरोसा। सिकंदराराऊ नगर पालिका क्षेत्र का मामला।
➡️ *अलीगढ़:* सोलर प्लांट को आग लगाने का प्रयास। छत पर पहुंचे थे 3 नकाबपोश संदिग्ध। मकान मालिक के छत पर पहुंचने से भागे। छत से कूदकर फरार हुए तीनों संदिग्ध। छत पर तलाशी के दौरान मिला सामान। 5 लीटर पेट्रोल, सुतली बम, हथियार मिले। आग लगाकर नुकसान पहुंचाने की आशंका। पुलिस ने संदिग्ध सामान कब्जे में लिया। थाना खैर के गांव सुजानपुर का मामला।
➡️ *अलीगढ़:* अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। धौर्रा माफी में अवैध गेट को किया गया ध्वस्त। सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गया था अवैध गेट। लोगों की शिकायत पर नगर निगम का एक्शन। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात। सिविल लाइन के धौर्रा माफी का मामला।
➡️ *हाथरस:* पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस। 18 इंस्पेक्टरों का गैर जनपदों में तबादला। अलीगढ़ डीआईजी ने जारी किया आदेश। 7 इंस्पेक्टरों को अलीगढ़ जनपद भेजा। 8 इंस्पेक्टरों का एटा में किया तबादला। तीन इंस्पेक्टरों का कासगंज में तबादला।
➡️ *आगरा:* आगरा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़। वैन में ठूंस-ठूंसकर बैठाए जा रहे 20-25 बच्चे। क्षमता से कई गुना ज्यादा बच्चों को भरा जा रहा। ड्राइवर का दावा-वैन में बैठा सकते हैं 50 बच्चे। बच्चों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रहीं वैन। परिवहन विभाग और प्रशासन की निगरानी पर सवाल। राहगीरों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। थाना सदर इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
➡️ *झांसी:* गर्लफ्रेंड के मकान में युवक ने किया सुसाइड। प्रेमिका के घर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का पूरा मामला। घटना से पहले दोनों में फोन पर हुई थी बातचीत। गर्लफ्रेंड ने रात 11 बजे युवक के भाई को किया फोन। भाई को फोन कर युवक के फांसी लगाने की दी सूचना। पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला अमृत का शव। परिजनों ने युवती पर ब्लैकमेलिंग के लगाए आरोप। परिजनों ने युवती के खिलाफ थाने में दी तहरीर।
➡️ *मथुरा:* मथुरा में भाजपा के चिंतन शिविर का पहला दिन। 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का लिया संकल्प। चिंतन शिविर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान। केशव मौर्य ने कहा- 60 प्रतिशत वोट हमारा है। सपा के मुंगेरीलाल के हसीन सपने होंगे चूर-चूर- केशव। ‘54 वरिष्ठ नेताओं की टीम कर रही चुनावी मंथन’। ‘अखिलेश यादव को दिया मथुरा आने का न्योता’। बोले- अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी। केशव मौर्य ने कहा- 2017 से पहले माफियाराज था। अब कानून व्यवस्था मजबूत है- केशव मौर्य। दूसरे दिन शिविर में शामिल होंगे नितिन नवीन। CM योगी, दोनों डिप्टी CM समेत नेता मौजूद रहेंगे।
➡️ *दिल्ली:* हरीश रावत ने खरगे-राहुल गांधी से की मुलाकात। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले हरीश रावत। राहुल गांधी से भी हुई हरीश रावत की मुलाकात। पिछले दिनों पार्टी के फैसलों से नाराजगी की थीं चर्चाएं। उत्तराखंड में हरीश रावत ने निकाली थी अलग यात्रा। पार्टी की ओर से यात्रा पर लगा दिया गया था प्रतिबंध। अब दिल्ली बुलाकर शीर्ष नेतृत्व ने की मुलाकात।
➡️ *फर्रुखाबाद:* खेत में वृद्ध महिला का मिला शव। महिला के गले में कसा मिला गमछा। हत्या की जताई जा रही आशंका। सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। थाना नवाबगंज के भगौरा का मामला।
➡️ *लखनऊ:* हुसैनाबाद के फ्रेगरेंस पार्क में नाच-गाने पर विवाद। डांस और सिंगिंग कार्यक्रमों को लेकर जताया विरोध। मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ लोगों ने जताई आपत्ति। हुसैनाबाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। प्रस्तावित कार्यक्रमों पर पुनर्विचार करने की मांग।
➡️ *लखनऊ:* लखनऊ चिड़ियाघर में नर भालू पिंटू की मौत। भालू की मौत के बाद डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम। उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला की अध्यक्षता में जांच। पोस्टमार्टम में कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स की आशंका। हेमरेजिक शॉक भी मौत की संभावित वजह आई सामने। हृदय और फेफड़ों ने अचानक काम करना किया बंद। मृत भालू पिंटू का बिसरा सुरक्षित किया गया। जांच के लिए IVRI बरेली भेजा जाएगा बिसरा।
➡️ *शामली:* शामली में बुर्का पहनी युवती को लेकर हंगामा। योगी डॉ. गौतमनाथ ने दो युवकों को पकड़ा। युवकों के साथ बुर्का पहने मिली हिंदू युवती। युवती को बरगलाकर बुर्का पहनाने का आरोप। नाम बदलकर होटल ले जाने का भी आरोप। सड़क पर युवकों के साथ मारपीट का आरोप। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दोनों युवकों और युवती को लेकर पहुंचे थाने। कैराना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा मामला।
➡️ *सीतापुर:* बंद घर में युवक का लटका मिला शव। छत में जाल से रस्सी बांधकर फांसी लगाई। विवाद के चलते पत्नी ने छोड़ा था घर। दुर्गंध आने पर भाइयों ने तोड़ा दरवाजा। सदरपुर के भलवाही रसूलाबाद का मामला।
➡️ *मथुरा:* नहरों की सफाई में लापरवाही पर भड़के मंत्री। गौ ग्राम परखम में नहर का किया निरीक्षण। खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार। सफाई समय से पूरी कराने के दिए निर्देश। बुवाई का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के आदेश। चामुंडा मंदिर के पास नहर की देखी व्यवस्था। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया निरीक्षण।

More Stories
लखनऊ 16 नवम्बर 26*मुख्यमंत्री ने ‘योगी की पाती’ काफी टेबल बुक का विमोचन और इस संवाद यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन किया*
कानपुर नगर 16 नवम्बर 26*घाटमपुर में 18 नवंबर को लगेगा रोजगार महाकुम्भ, 2039 पदों पर होगी भर्ती*
कानपुर नगर 16 नवंब 26*शहर में नहीं थम रहा ठगी का प्रहार, पुलिस की सख़्त कार्यवाही के बाद भी कोई न कोई ले लेता है नए ठग का अवतार*