अनूपपुर 23 सितंबर 24*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर को साईकल रैली
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)23 सितम्बर 2024/ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से किया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत 2 अक्टूबर 2024 को तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से सामतपुर तालाब तक प्रातः 9ः30 बजे साईकल रैली निकाली जाएगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने रैली में युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों एवं पत्रकारों से सहभागिता की अपील की है।
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी