हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
कैमरा रिपोर्ट के साथ मनोज बघेल, हाथरस के लिए यूपीआजतक।
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक।
हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिक्कों की कथित कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है।

गोपनीय सूचना के आधार पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने शहर के नयागंज स्थित एक पुस्तक विक्रेता की दुकान और हनुमान गली स्थित उसके मकान पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान 5 और 10 रुपये के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन सिक्कों का लेन-देन गिनती से नहीं, बल्कि वजन के आधार पर किया जाता था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बड़ी मात्रा में सिक्कों को दिल्ली भेजा जा रहा था। अब यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इन सिक्कों को गलाने या किसी अन्य अवैध उद्देश्य से तो एकत्र नहीं किया गया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद सिक्कों की गिनती के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।
कैमरा रिपोर्ट के साथ मनोज बघेल, हाथरस के लिए यूपीआजतक।
#Hathras #CoinBlackMarketing #BreakingNews #UPAajTak #HathrasNews #PoliceRaid #SDM #UttarPradesh #HindiNews #ViralNews #Coins #LatestNews

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*
बांदा1अगस्त 26*स्कूल के बाहर जाम से बेहाल बांदा, डीएम-एसपी और स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल;