September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया "पक्षी बचाओ अभियान"*

बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*

*बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*

*कार्यालय परिसर में घोंसले में रखा दाना-पानी, प्रतिदिन सेवा का संकल्प*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा।* -गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग, अपर निदेशक कार्यालय द्वारा *”पक्षी बचाओ अभियान”* शुरू किया गया।
अभियान के तहत कार्यालय परिसर में लगे पेड़ों पर लकड़ी के घोंसले बांधे गए। इन घोंसलों में दाना और मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा गया।
इस पहल में वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार कश्यप, कनिष्ठ सहायक पुष्पेन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक संजय सिंह, राम सिंह एवं अनुराग मिश्रा सहित अन्य साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने प्रतिदिन घोंसलों में दाना-पानी रखने का संकल्प लिया।
विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों को भोजन और पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को भी पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यालय कर्मियों ने आमजन से भी अपने घरों की छत और पेड़ों पर पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की अपील की।

Taza Khabar