हरदोई07जनवरी*किसानों ने अन्ना मवेशियों को सरस बाजार में किया बंद
पिहानी।
किसानों के लिए अन्ना मवेशी अभी भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। अहेमी गांव के किसानों ने शुक्रवार को फसल चर रहे अन्ना मवेशियों को घेरकर गांव के सरस बाजार में बंद कर दिया। नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और नाराजगी जाहिर की। इसके बाद किसानों ने जब इन मवेशियों को गोशाला भेजने की मांग की ।
जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अन्ना मवेशियों के झुंड गांव में चहलकदमी कर रहे हैं। मौका पाते ही यह झुंड खेतों में घुस जाते हैं और पलक झपकते किसानों की फसल चरकर बर्बाद कर देते हैं। मंगलवार को अहेमी मे फसलों को चर रहे। अन्ना मवेशियो को गांव के 50 से ज्यादा किसानों ने घेर लिया और उन्हें गांव के सरस बाजार में बंद कर दिया।
इसके बाद नारेबाजी की। किसानों ने इसकी सूचना एसडीएम , एडीएम बा जिलाधिकारी को को दी। किसान नेता राहुल मिश्रा ने बताया कि लाभार्थियों से किसान परेशान है। अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है इसी क्रम में अहेमी गांव के आधा सैकड़ा किसानों ने 125 अन्ना मवेशियों को सरस बाजार में बंद कर दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*
मथुरा 29 अगस्त 26* 04 अभियुक्त को चोरी से सम्बन्धित नगद रुपये अवैध हथियार जाली दस्तावेज एवं गाड़ी के साथ गिरफ्तार।
नई दिल्ली 29 अगस्त 26*मंडावली ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश