हरदोई 2 मार्च 26*साइड न देने पर रोडवेज बस के अंदर घुसकर चालक परिचालक सहित यात्रियों से की मारपीट
यूपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
हरदोई के सांडी थाना में सोमवार सुबह करीब 11 बजे दबंगों ने एक रोडवेज बस को जबरन रोककर चालक, परिचालक और यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। चौसार से हरदोई जा रही इस बस पर हुए हमले का करीब 40 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साइड न देने को लेकर हुई मारपीट
बस सवार यात्री के अनुसार, बोलेरो काफी देर से रोडबस के पीछे चल रही थी, जिस दौरान बोलेरो ने साइड के लिए कई बार हॉर्न दिया। लेकिन रोडवेज ने साइड नहीं दी, जिसके बाद सवार कुछ लोगों ने पहले लमकन पुल के पास बस को ओवरटेक किया। इसके बाद हुसेपुर गांव के निकट उन्होंने अपनी बोलेरो बस के आगे लगाकर उसे जबरन रुकवा दिया। बस रुकते ही आरोपित वाहन से उतरकर बस में घुस गए और चालक व परिचालक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
जब बस में मौजूद कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो दबंगों ने उनके साथ भी हाथापाई की। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियोंमें दहशत फैल गई। बस चालक शैलेंद्र सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
दो आरोपी हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में यात्रियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*