कानपुर नगर 2 मार्च 26*पनकी पुलिस ने लापता बच्चे को सकुशल परिजनों को सौपा*
कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी के चौकी क्षेत्र रतनपुर कॉलोनी पनकी के रहने वाले रेलवे माल गोदाम के ठेकेदार सूरज का पुत्र मानव उर्फ पुष्पा भाई उम्र करीब 3 वर्ष घर के पास बने मैदान में खेल रहा था खेलते ही अचानक लापता हो गया परिजनों को कोई सूचना नहीं थी काशीराम कॉलोनी और गंगागंज के मध्य बने बटुक चौराहा के पास बच्चा मानव का रो रो कर बुरा हाल था लोगों ने बच्चे की मदद करने उसे घर तक छोड़ने का प्रयास किया परंतु कोई सफलता नहीं मिली कंट्रोल संख्या 112 पर सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची थाना पनकी लाया गया जहां सोशल मीडिया अन्य स्रोतों के माध्यम से जानकारी दी गई फिर भी घर का पता ना चल सका बच्चा मानव अपने पापा का नाम सूरज बताया परंतु घर का पता ना बता सकने के कारण बच्चे को महिला उप निरीक्षक सुरभि यादव के देखभाल में रखा गया रात हो जाने के कारण जब जानकारी रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक जयदीप कुमार को मिली तो उन्होंने अपने निजी वाहन में साथ लेकर काफी प्रयास करने के बाद उसके घर की जानकारी मिली उप निरीक्षक जयदीप यादव के द्वारा मानव उर्फ पुष्पा भाई के परिजनों को कानूनी औपचारिकता पूर्ण कर सौंपा गया तो परिजनों ने खुशी का इजहार करते हुए पनकी पुलिस को थैंक यू बोला और दरोगा जयदीप यादव को बच्चा प्रेम व मानवीय संवेदना को देखकर ढेर सारी बधाइयां मोहल्ले के लोगों ने मिलकर दी पनकी पुलिस की सराहना की गई

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा