मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग:
मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*ओला स्कूटी शोरूम पर ग्राहकों का हंगामा, समय पर सर्विस न मिलने से फूटा गुस्सा
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल
यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। रामपुरी स्थित ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम पर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कई ग्राहक समय पर सर्विस और अपनी अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज होकर शोरूम पहुंच गए। ग्राहकों ने शोरूम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
ग्राहकों का आरोप है कि स्कूटी में आने वाली छोटी-छोटी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें लंबे समय तक शोरूम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई ग्राहकों का कहना है कि महीनों बीतने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। वहीं कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि उनके वाहनों की नंबर प्लेट तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।
ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वाहनों के साथ चार्जर तक उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस, नंबर प्लेट, चार्जर और अन्य समस्याओं को लेकर ग्राहकों में काफी नाराजगी देखने को मिली।
More Stories
मथुरा 22 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 22 सितंबर 26*हत्या का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 22 सितंबर 26*खुजली का इंजेक्शन लगाया जायेगा, तो वहीं खुजली टॉनिक से खुजली वाले भ्रष्टाचारी मरीज़ भागते घूम रहे हैं,