सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[22/09, 21:59] +91 98892 32879: *UP ग्रामीण बैंक का मैनेजर 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार: KCC लोन पास करने के नाम पर मांगे थे 30 हजार*
!! मामला सुल्तानपुर जिले का – सूत्र !!
*उत्तर प्रदेश।* भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के एक शाखा प्रबंधक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैनेजर ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन की फाइल पास करने के नाम पर किसान से 30 हजार रुपये की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित किसान ने KCC लोन के लिए बैंक में आवेदन किया था। फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मैनेजर ने 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी। सौदेबाजी के बाद 5 हजार रुपये में बात तय हुई। मैनेजर ने रकम सीधे न लेकर चपरासी के जरिए मंगवाई थी।
किसान ने इसकी शिकायत पहले ही संबंधित एजेंसी से कर दी थी। इसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। जैसे ही चपरासी ने किसान से केमिकल लगे नोट लिए, टीम ने दोनों को दबोच लिया।
पूछताछ में चपरासी ने बताया कि वह रकम मैनेजर के कहने पर ले रहा था। इसके बाद मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ जारी है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है !!
[22/09, 21:59] +91 98892 32879: *दुर्गापूजा से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें,विसर्जन को मिले क्रेन*
*केंद्रीय दुर्गापूजा व्यवस्था समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की उठाई मांग*
सुल्तानपुर।दुर्गापूजा महोत्सव से पहले बल्दीराय तहसील क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर केंद्रीय दुर्गापूजा व्यवस्था समिति ने प्रशासन को घेरा है। समिति अध्यक्ष महेश जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रभात सिंह को ज्ञापन सौंपकर पूजा से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कराने और मूर्ति विसर्जन के लिए क्रेन उपलब्ध कराने की मांग की।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान पंडालों और विसर्जन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों से आवागमन में परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में त्योहार से पहले प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराना जरूरी है।ज्ञापन में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने, खराब सोलर लाइटें ठीक कराने, विसर्जन स्थलों पर सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग भी की गई। समिति ने विसर्जन के दौरान क्रेन की व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।पदाधिकारियों के अनुसार प्रशासन के सहयोग से कई स्थानों पर खराब सोलर लाइटों को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समिति ने त्योहार से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने और सड़क से लेकर बिजली व यातायात व्यवस्था तक विशेष निगरानी की मांग की।ज्ञापन देने वालों में श्री केंद्रीय दुर्गापूजा व्यवस्था समितिआचार्य सूर्यभान पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, अमरजीत सिंह कल्लू,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, सुनील सिंह, नरेंद्र अग्रहरि, विजय सिंह, राजू सत्येंद्र समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
[22/09, 21:59] +91 98892 32879: *सुलतानपुर ब्रेकिंग*
डीजे कंपटीशन में छह संचालकों पर मुकदमा,तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी,पुलिस की चेतावनी के बाद भी नहीं मानी बात।श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाकर ‘कंपटीशन’ करने वाले छह संचालकों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजन, संसार, प्रदीप, आशीष, बादल और नियाज डीजे संचालकों पर निर्धारित ध्वनि मानकों की अनदेखी का आरोप है।शाहगंज घंटाघर से बस स्टैंड तक ड्यूटी के दौरान संचालकों को आवाज कम करने की हिदायत दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद दोबारा तेज आवाज में डीजे बजाया गया।मौके की फोटो-वीडियोग्राफी भी कराई गई।मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
[22/09, 21:59] +91 98892 32879: *एनएचएम संविदा कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम*
*नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत मांगों को लेकर डीएम-सीएमओ को सौंपा ज्ञापन*
सुलतानपुर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण,समान कार्य-समान वेतन और 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।जिलाध्यक्ष डॉ.आकर्ष शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग की।ज्ञापन में 18 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे एनएचएम कर्मियों के नियमितीकरण,डीए,ईपीएफ,एचआरए व ग्रेच्युटी का लाभ,गैर जनपद स्थानांतरण, अनुकंपा नियुक्ति और आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन की मांग प्रमुख रही। नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मियों के लिए 25 प्रतिशत कोटा तय करने की मांग भी उठाई गई।संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 8, 9 और 10 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 12 अक्तूबर को प्रदेश मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।ज्ञापन देने वालों में संतोष यादव,शुभम शर्मा, नितिन भारद्वाज, अमित सिंह समेत बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।
[22/09, 21:59] +91 98892 32879: *इसौली में गरमाई सियासत,राजपाल कश्यप ने साधा भाजपा पर निशाना*
*सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का दावा 2027 में बनेगी सपा सरकार*
*इसौली विधानसभा क्षेत्र के बरासिन में कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी पर संवाद*
सुल्तानपुर।समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजपाल कश्यप के सुल्तानपुर दौरे से जिले की सियासत गरमा गई। पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए और सपा की नीतियों व विचारधारा को लेकर अपनी बात रखी। कश्यप ने 2027 में सपा सरकार बनने और अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का दावा किया।इसके बाद इसौली विधानसभा क्षेत्र के बरासिन में आयोजित कार्यक्रम में कश्यप ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया।क्षेत्रीय समस्याओं और संगठन को लेकर चर्चा हुई। इसौली से सपा के संभावित दावेदार शकील अहमद ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने2 का आह्वान किया और सुल्तानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा की जीत का दावा किया।कार्यक्रम में जिला महासचिव सलाउद्दीन,राज नारायण यादव,विजय यादव,नदीम अहमद,अशरफ अहमद,रमा शंकर प्रजापति और ईनामुर रहमान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
[22/09, 21:59] +91 98892 32879: *सुलतानपुर ब्रेकिंग*
सीएमओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को मल्लिका प्रजाति के आम का पौधा रोपा गया।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के नन्दौली निवासी प्रगतिशील किसान जमील अहमद ने सीएमओ भारत भूषण के साथ पौधरोपण किया।सीएमओ ने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने में महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल पर जोर दिया। किसान जमील अहमद आम की विभिन्न उन्नत और देशी प्रजातियों के संरक्षण व उत्पादन के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
[22/09, 22:01] +91 98892 32879: *सुल्तानपुर: तहसील का कमा खेल बहुत दिन बाद हुआ उजागर जिला आव्धकारी से शिकायत मा तहसील में मचा हडकम्प*
*दादा की खतौनी की नाती अनवर, अबरार में अपने चाचा मोकादमअली मे मोहरमअली को मृतक दिखाकर खतौनी कराया पिता रहमतअली व अपने नाम*
सुल्तानपुर..तहसील सुलतानपुर का बुराना खेल उजागर धरमैतेपुर के रमजान की जमीन बनकेपुर में गाटा 224 खतौनी में दर्ज थी। रमजान के मरने के बाद वरासत न हो सकी। कुछ दिन बाद वरासत करा दी गयी, जबकि मृतक रमजान के चार लडके करम अली, रहमत अली, मोकादअली मोहरम अली थे, जिसमें दो बेटों की मौत हो चुकी है। मोकादमअली, मोहर्रम अली व भतीजा जिन्दा है। आरोप के मुताविक अनवरी, अबरार के द्वारा गाटा संख्या 224 स्थिति बनकेपुर को अपने नाम करा लिया जबकि वरासत हुई उस समय रहमत अली जिन्दा थे, वरामत पिता के रहते, अनवर अबरार के नाम नहीं होना था। यह वरासत, करम अली, रहमत अली, मोकदम अली, मोहर्रम के नाम होना था क्योकि अनवर, अबरार तो रमजान के नाती हैं। वरासत में रहमत अली का भी नाम हैं। आरोप है कि लेखपाल को गुमराह करके वरासत रहमत अली अनवर अली के नाम कर दी गई है. मुकदमा अली का कहना है कि जब हमको जानकारी कोई कि जब यह लोग उसे जमीन को बेचना चाहते हैं तो हमने नकल निकलवाया तो जानकारी हुई थी हमारी जमीन को फर्जी ढंग से अनवर अपराध द्वारा अपने नाम कर लिया गया है. पीड़ित मुकादमअली जिला अधिकारी सुल्तानपुर, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, मुख्यमंत्री पोर्टल, एंटी करप्शन भूमि माफिया में शिकायत किया तो तहसील में हड़कंप मच गया.अब देखना यह है कि फर्जी करने वाले के ऊपर कार्यवाही होती है या नहीं.
More Stories
मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*ओला स्कूटी शोरूम पर ग्राहकों का हंगामा, समय पर सर्विस न मिलने से फूटा गुस्सा
मथुरा 22 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 22 सितंबर 26*हत्या का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*