हमीरपुर२८ जून २०२६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
योगेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट upaajtak (हिन्दी न्यूज़ चैनल)
हमीरपुए (कुरारा ) कस्बा कुरारा में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एपिसोड 135 को आम जनमानस द्वारा सुना गया जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने की।
उक्त अवसर पर बोलते हुए श्री बाबू राम निषाद ने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश व प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से देश व प्रदेश के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं जिसमें जाति व धर्म से ऊपर उठकर सभी को एक समान सुविधाएं दी जा रही हैं जिस देश व प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर के विकास के लिए शासन स्तर पर जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उसमें कस्बा कुरारा अग्रणी है जहां पर कराए गए विकास कार्यों से नगर की जनता अभिभूत है हमारा संकल्प है कि नगर को एक आदर्श नगर बनाया जाए जिसमें सभी नगर वासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जो भी गरीबों एवं किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं वह पूर्ववर्ती सरकारों में नहीं थी आज समाज अपने आप को भय मुक्त महसूस कर रहा है सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को बिना भेदभाव के मिल रहा है उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल दुष्यंत सिंह परिहार जिला पंचायत सदस्य रामदास सुदर्शन चंद्रशेखर निषाद गोविंद प्रजापति अनिरुद्ध पांडे अमित द्विवेदी हरनारायण कबीर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 28 जून 26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी28जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*