सहारनपुर2अगस्त26*52 साल के डिग्री कॉलेज के क्लर्क देवदत्त शर्मा ने सुसाइड कर लिया है।
सहारनपुर*यूपी के सहारनपुर में 52 साल के डिग्री कॉलेज के क्लर्क देवदत्त शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। शनिवार शाम 7 बजे घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी सीमा रानी दौड़कर पहुंची। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।*
सुसाइड से पहले क्लर्क ने अपनी भांजी को वॉट्सऐप पर मैसेज टाइप करके भेजा था। लिखा- अब अपमान सहन नहीं होता। बार-बार मरने से बेहतर है कि एक ही बार मर जाऊं। कायर नहीं हूं, लेकिन अपमान ने आत्मा को अंदर से मार दिया है। मेरी लाश को मेरी पत्नी सीमा रानी को छूने न दिया जाए।
उन्होंने लिखा- मेरे अंतिम संस्कार में उपलों का इस्तेमाल न किया जाए। इसमें ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करना। आत्मा की शांति के लिए कोई धार्मिक कार्यक्रम न किया जाए। मैं चाहता हूं कि मेरी आत्मा भटकती रहे। तुम अपनी मां का ख्याल रखना। घटना शहर से 30 किमी दूर सरसावा थाना क्षेत्र की है।

More Stories
मथुरा 2 अगस्त 26 कुसुम वाटिका कॉलोनी, थाना हाईवे क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद*
हरदोई2अगस्त26* शातिर वाहन चोर एक्सप्रेसवे पर पुलिस को देता रहा चकमा, 7 किमी तक पीछा; कार में मिली महिला मित्र
लखनऊ2अगस्त2026*यूपी-दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव, नवंबर तक काम निपटाने के निर्देश।*