लखनऊ 19 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[19/09, 01:44] +91 93366 72487: *खबर यूपी से है*
काली मिर्च में भी मिलावट सामने आई है। UP के गाजियाबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने गोदाम पर छापा मारा। यहां छोटे साइज वाली काली मिर्च के दाने को मैदा और गोंद मिलाकर मोटा किया जा रहा था। इसके बाद रिफाइंड तेल की पॉलिश से उसे चमकदार बनाया जाता था। ऐसा इसलिए, ताकि काली मिर्च टॉप क्वालिटी की लगे और महंगे दाम पर बिके। कारोबारी लोकेश गुप्ता है। गोदाम से 3000 किलो मैदा, 900 किलो गोंद, 1200 किलो काली मिर्च, 225 किलो रिफाइंड मिला है।
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
बंथरा के खुरुमपुर गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी मृतका की पहचान 65 वर्षीय छेदाना गौतम के रूप में हुई महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान अभी स्पष्ट नहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुटी
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
आयुष मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न ने कार्य बहिष्कार किया
स्टाइपेंड बढ़ाने का आदेश जारी नहीं होने से नाराजगी
नाराज इंटर्न छात्रों ने आंदोलन शुरू किया नेशनल होम्योपैथी कॉलेज में इंटर्न मेडिकोज ने गेट पर प्रदर्शन किया
इंटर्न 7500 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये स्टाइपेंड करने की मांग की
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
UPI के द्वारा किए हुए पेमेंट पर एमडीआर लगाने का विरोध
आम जनता पर महंगाई का बोझ लगाने का लगाया आरोप
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकाला विरोध प्रदर्शन मार्च
भारी संख्या में रही पुलिस बल की मौजूदगी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप जन्मदिन पर मोदी ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
सपा कार्यालय पहुंचे सपा नेता अबु आसिम आजमी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा नेताओं के साथ बनाई रणनीति फरीदाबाद समेत कई जगहों के दौरे पर रहेंगे अबु आसिम आजमी
अबु आसिम आजमी ने कहा हमारे कार्यकर्ता चुनाव में जुटेंगे भाजपा तो चांद पर भी दाग बताएगी- अबु आसिम आजमी जन-जन चाहता है कि इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बने- आजमी आजादी की लड़ाई की तरह नौजवान संविधान बचाने के लिए उतरेंगे- आजमी अबु आसिम आजमी ने 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को किया सक्रिय असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों का वोट काटना चाहते हैं- अबु आसिम आजमी
सपा महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक है अबु आसिम आज़मी
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने UCC को लेकर बयान जारी किया
मौलाना ने कहा UCC शरियत में दखल अंदाजी करता है, इसलिए मुसलमानों को मंजूर नहीं मौलाना ने कहा अलग-अलग राज्यों के लिए एक ही UCC मॉडल लागू नहीं किया जा सकता नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अलग कानून व्यवस्था होने का भी मौलाना ने हवाला दिया कहा संविधान ने विभिन्न समुदायों को अलग-अलग अधिकार और संरक्षण दिया है मौलाना ने कहा धार्मिक आजादी छीनने की कोशिश देशहित में नहीं होगी UCC लागू होने पर मुसलमानों को इस पर अमल के लिए मजबूर नहीं करने की अपील मुस्लिम संगठनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
कुड़ियाघाट में डूब रहे युवक को बचाया
पुलिसकर्मियों ने युवक को बाहर निकाला
युवक की पहचान शनि पुत्र राज कुमार वर्मा के रूप में हुई
शनि मद्देगंज स्थित बाबा मनसा राम मंदिर का निवासी
पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कुड़ियाघाट का मामला
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा
किसान, गरीब, महंगाई और रोजगार के मुद्दों पर भी हुई बातचीत
सुनील सिंह ने कहा अखिलेश ने लोकदल के सम्मान का आश्वासन दिया
लोकदल अध्यक्ष ने किसानों के मुद्दे मजबूती से उठाने की बात कही
कहा 2027 का चुनाव प्रदेश और देश की दिशा तय करने वाला होगा
कांग्रेस, सपा और लोकदल इंडिया गठबंधन का हिस्सा- सुनील सिंह
सीट बंटवारे और लोकदल की 35 सीटों की मांग पर बातचीत जारी रहेगी
गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी लोकदल की प्रमुख अपेक्षा- सुनील सिंह
सुनील सिंह बोले 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
मक्का समझौते को लेकर मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने तीखी आलोचना कीमक्का समझौते की हैसियत केवल कागजी है- मौलाना कल्बे जवाद नकवी
यह समझौता गुलामों के बीच हुआ है, इसकी कोई अहमियत नहीं- जवाद
इजराइल पाकिस्तान या तुर्की पर हमला करे तो क्या सऊदी अरब जवाब देगा- जवाद
मौलाना ने समझौते को अमेरिका के इशारे पर हुआ करार बताया
सऊदी अरब पर हमले के बाद समझौते की प्रासंगिकता खत्म होने का दावा किया
मक्का पर हमले की अफवाहों के जरिए मुसलमानों की भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया
मौलाना ने मक्का में ड्रोन गिराए जाने को योजनाबद्ध साजिश बताया
सऊदी अरब की इस योजना के विफल होने का मौलाना ने किया दावा
मौलाना ने अरब शासकों पर मुसलमानों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया
आजादी और अत्याचार के खिलाफ दृढ़ता का सबक ईरान से लेना चाहिए- जवाद
मुसलमानों से एकता बनाए रखने और मतभेद पैदा करने की कोशिशों से सतर्क रहने की अपील
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
हज के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर-14 जारी किया
महरम श्रेणी में महिलाओं के लिए 500 सीटें आवंटित की गईं
महरम का चयन होने पर वंचित महिलाएं कवर में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगी
पासपोर्ट जारी न होने समेत अन्य कारणों से आवेदन न कर पाने वाली महिलाओं को सुविधा
हज कमेटी की वेबसाइट पर 23 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई
ऑफलाइन या हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
आवेदक का पासपोर्ट 31 दिसंबर 2027 तक वैध होना जरूरी
पासपोर्ट, फोटो, पते का प्रमाण और महरम से रिश्ते का प्रमाण अपलोड करना होगा
500 से अधिक आवेदन होने पर ऑनलाइन लॉटरी से चयन किया जाएगा
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ में एच1एन1 के 8 नए मरीज मिले, सभी होम आइसोलेशन में
जनपद में एच1एन1 के एक्टिव केसों की संख्या 52 हुई
अब तक 32 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, 31 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
गंभीर लक्षण वाले मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच कराने के निर्देश
तेज बुखार, सांस फूलना, सीने में दर्द जैसे लक्षण गंभीर श्रेणी में
सामान्य लक्षण वाले मरीजों को आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं
बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों से दूरी बनाए रखने की सलाह
मास्क पहनने, भीड़ से बचने और डॉक्टर की सलाह से दवा लेने की अपील
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
फैजुल्लागंज क्षेत्र में 60 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया
मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में आशा और एएनएम टीम रही मौजूद
क्षेत्र में आवश्यक दवाओं के साथ क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट बांटे गए
लोगों को मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई
घर के आसपास पानी जमा न होने देने और पानी से भरे बर्तनों को ढककर रखने की अपील
बुखार होने पर खुद से दवा न लेने और चिकित्सक की सलाह लेने की दी गई हिदायत
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
KGMU में CRITI खेल एवं CRITI कल्पना-2026 का शुभारंभ
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ
KGMU के 12 से अधिक विभागों की आयोजन में भागीदारी
कुलपति ने कैरम खेल में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया
खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से तनाव कम करने पर जोर
आयोजन का उद्देश्य टीमवर्क और आपसी संवाद को मजबूत करना
सफाई कर्मियों से लेकर प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष तक ले रहे हिस्सा
CRITI खेल में कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी समेत प्रतियोगिताएं
CRITI कल्पना में गायन, नृत्य, कविता, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान
अमौसी क्षेत्र में 42 कनेक्शनों की चेकिंग
5 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए
मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज गोमती नगर क्षेत्र में 30 परिसरों की चेकिंग
2 उपभोक्ता अवैध बिजली इस्तेमाल करते मिले चिनहट क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले में एक उपभोक्ता पर धारा 126 के तहत कार्रवाई जानकीपुरम में 18 परिसरों की चेकिंग में 3 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई
आईआईएम रोड क्षेत्र में तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 135 में एफआईआर दर्ज
ऐशबाग में 4 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई विभागीय कार्रवाई हुई
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
एयरपोर्ट पर बिना बिल आईफोन और मैकबुक की खेप पकड़ी गई अहमदाबाद से अमौसी एयरपोर्ट लाई जा रही थी 40 लाख की खेप
खेप में आईफोन-15 आईफोन-17 और मैकबुक-एम2 शामिल थे माल के साथ न बिल था और न ही ई-वे बिल
राज्य कर विभाग की सचल दल द्वितीय इकाई ने पकड़ी खेप
जांच के बाद 14.32 लाख रुपये अर्थदंड जमा कराया गया
अर्थदंड जमा कराने के बाद माल को अवमुक्त कर दिया गया
सचल दल द्वितीय इकाई ने अमौसी एयरपोर्ट पर की कार्रवाई
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
गोमती नगर विस्तार को नगर निगम को सौंपने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची
LDA VC प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक
बैठक में नगर निगम और LDA के अफसर शामिल हुए
गोमती नगर विस्तार के हैंडओवर पर सहमति बनी
बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए 110 करोड़ का एस्टीमेट तैयार हैंडओवर से पहले सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा
नालियों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी
पार्कों और साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा
हैंडओवर के तहत विकास कार्यों पर 110 करोड़ रुपये खर्च होंगे
LDA वीसी ने कागजी और जमीनी औपचारिकताएं तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
कैसरबाग कचहरी के लॉकअप में गर्भवती महिला बंदी को प्रसव पीड़ा उठी
अस्पताल ले जाने की तैयारी के बीच लॉकअप में ही महिला ने बेटे को जन्म दिया
अचानक प्रसव होने से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया
महिला बंदी के प्रसव की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस बुलाई गई
महिला और नवजात को एम्बुलेंस से डफरिन अस्पताल पहुंचाया गया डफरिन अस्पताल में दोनों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
डॉक्टरों के मुताबिक महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं
कचहरी में सुनवाई के लिए लाई गई थी गर्भवती महिला बंदी
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: लखनऊ
लेखक सबीहा अहमद की किताब मेरे अब्बू का विमोचन
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए
शिवपाल यादव अबू आसिम आजमी कार्यक्रम में मौजूद रहे
सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेता पहुंचे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे
विमोचन कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल रहीं
[19/09, 01:46] +91 93366 72487: इंडिगो से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर.
एयरलाइन्स ने कई यात्री सेवा में बदलाव किया है.
नए चार्ज के तरत बच्चों के साथ सफर, एक्स्ट्रा बैगेज, प्रायोरिटी सर्विस और ट्रैवल सर्टिफिकेट के लिए अब यात्रियों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.
घरेलू उड़ानों के दौरान 2 साल के कम उम्र के बच्चों की टिकट का किराया 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार कर दिया गया है. यानी बच्चों के साथ हर ट्रिप पर माता-पिता को अधिक खर्च करने पड़ेंगे.
इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों में अतिरिक्त सेवाओं के शुल्क बढ़ा दिए हैं. यात्रियों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.
निर्धारित बैगेज सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर अब प्रति किलो 800 रुपये देने होंगे.
पहले यह शुल्क 700 रुपये प्रति किलो था. यानी एक किलो अतिरिक्त सामान पर 100 रुपये ज्यादा खर्च होगा. ज्यादा वजन होने पर यह अतिरिक्त राशि उसी अनुपात में बढ़ जाएगी. यात्रियों को यात्रा से पहले वजन की जांच कर लेनी चाहिए.
प्रायोरिटी चेक-इन और प्रायोरिटी बोर्डिंग की संयुक्त सुविधा का शुल्क 450 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये कर दिया गया है. इस तरह यात्रियों को 200 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा.
यह सुविधा जल्दी चेक-इन और बोर्डिंग के लिए उपयोगी है.
ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करने का शुल्क अब 300 रुपये हो गया है, जबकि पहले यह 200 रुपये था. ये बदलाव घरेलू उड़ानों पर लागू हैं. यात्रियों को बुकिंग के समय नई दरों की जानकारी रखनी चाहिए ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके.
ये नए चार्ज टिकट के किराए के अलावा लगेंगे…
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये