सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
*NDA घटक दल के नेता की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, गंभीर सवाल जस के तस—आखिर किसके आदेश पर चल रहा था संवेदनशील पटल?*
सुल्तानपुर। सेवानिवृत्ति के बाद भी CDO स्टेनो पटल पर कथित रूप से कार्य करने को लेकर उठे सवालों पर अब तक कार्रवाई न होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। अपना दल (एस) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अविनाश पटेल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, लेकिन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अभी तक प्रकरण में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सवाल आज भी वहीं खड़ा है—अगर संबंधित कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद CDO के संवेदनशील स्टेनो पटल पर काम करने का वैध अधिकार था, तो वह आदेश कहां है? और अगर कोई आदेश नहीं था, तो सरकारी पटल पर कथित दखल किसके संरक्षण में चलता रहा?
*शिकायत हुई, सवाल उठे… फिर फाइल कहां अटकी?*
शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारी देवेंद्र पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद की भूमिका, पटल पर पहुंच, सरकारी अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड तक कथित पहुंच सहित कई बिंदुओं की जांच की मांग की थी। लेकिन कार्रवाई न होने से अब शिकायत के मूल सवाल ज्यों के त्यों खड़े हैं। मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शिकायत NDA के घटक दल अपना दल (एस) से जुड़े पदाधिकारी की ओर से की गई थी। ऐसे में प्रशासन के सामने सवाल और गंभीर हो जाता है कि शिकायत पर जांच की फाइल आगे बढ़ी या फिर सरकारी गलियारों में ही कहीं ठहर गई?
*Yash News का सीधा सवाल*
सेवानिवृत्ति के बाद पटल पर काम करने का आदेश है तो सामने लाइए।
आदेश नहीं है तो जिम्मेदारी तय कीजिए।
और यदि जांच शुरू हुई है तो उसकी स्थिति सार्वजनिक कीजिए।
क्योंकि सवाल किसी एक कर्मचारी का नहीं, सरकारी व्यवस्था में नियमों की सर्वोच्चता का है। शिकायत बरकरार है, सवाल बरकरार हैं और कार्रवाई का इंतजार भी बरकरार है। अब देखना है—जिलाधिकारी फाइल खोलते हैं या यह मामला भी सरकारी फाइलों के बोझ तले दब जाता है?
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये
लखनऊ 19 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें