कौशाम्बी2अगस्त26*जिला पंचायत सदस्य राज गौतम ने किया खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन*
*तिल्हापुर मोड़, कौशाम्बी* तिल्हापुर मोड़ क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य राज गौतम के नेतृत्व में 300 मीटर लंबी एवं 3 मीटर चौड़ी खड़ंजा सड़क का उद्घाटन किया गया। यह मार्ग तिल्हापुर मोड़ रोड से यश हॉस्पिटल तक बनाया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य राज गौतम ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार यादव,राम लखन सिंह,का काशिब भाई,सीमा कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 18सितंबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण