*ब्रेकिंग न्यूज़✍️*
सहारनपुर16सितम्बर25*अवैध खनन पर थाना फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*सहारनपुर* *के थाना फतेहपुर में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ा कदम उठाया। थानाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, रोहित राणा और संग्रह अमीन जितेंद्र कुमार ने रसूलपुर रोड कट पर चेकिंग के दौरान चार डंपर ट्रकों को पकड़ा। इनमें अवैध खनन सामग्री भरी थी। वाहनों (HR58C8819, UP11BT0707, UP12CT9750, HR58C0463) को तौल कर थाने में खड़ा किया गया। रिपोर्ट उपजिलाधिकारी,बेहट और खनन विभाग को भेजी जा रही है। यह कार्रवाई अवैध खनन पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी…*

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*