सहारनपुर 30/11/25* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सहारनपुर कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[30/11, 6:36 am] +91 80064 21340: *🅰️साखन खुर्द के समीप डीसीएम की भीषण टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े, ट्रेक्टर चालक की हालत गंभीर*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* देवबंद- गागलहेडी स्टेट हाइवे 59 पर डीसीएम की जोरदार टक्कर लगने से ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों व पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार *अशोक कुमार पुत्र रूपचंद निवासी साखन खुर्द (60 वर्ष)* अपने ट्रैक्टर एचएमटी यूपी 11 बी 9383 द्वारा देवबंद से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही डीसीएम यूपी 16 क्यू टी 4580 ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर बढ़ती भीड़ को अपनी ओर आता देख डीसीएम चालक घबरा गया और अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर घटनास्थल से रफूचक्कर हो गया। हाईवे पर घटित घटना को देखकर वहां ग्रामीणों व रहागीरो का जमावड़ा हो गया जिन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को लोगों की सहायता से देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने उसे सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। *तल्हेडी बुजुर्ग चौकी प्रभारी राजकमल का कहना है कि* घटना में शामिल डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
[30/11, 6:36 am] +91 80064 21340: *🅰️ओटीएस योजना का लाभ उठाए विधुत उपभोक्ता: एसडीओ संतोष कुमार*
*🅰️कस्बे में रैली निकालकर विधुत उपभोक्ताओं को किया जागरूक*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* विधुत उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के विषय में जानकारी देने के लिए विधुत विभाग ने कस्बे में रैली निकालकर जागरूक किया।
शनिवार को *तल्हेडी बुजुर्ग विधुत उपखंड अधिकारी संतोष कुमार व जेई बबलू कुमार* के नेतृत्व में विधुत कर्मचारियों द्वारा ओटीएस योजना के विषय में जानकारी देने के लिए कस्बे में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।इस दौरान *एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए* बताया प्रदेश सरकार द्वारा विधुत उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली बिल में 100 प्रतिशत सरचार्ज की छूट व बकाया मूल बिल मे भी रोस्टर के अनुसार राहत योजना बनाई गई है। *उन्होंने बताया कि* यह योजना ओटीएस के माध्यम से तीन चरणों में शुरू की गई है। जिसके पहले चरण में 100 प्रतिशत सरचार्ज के साथ मूल बिल से 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।दूसरे चरण में 100 प्रतिशत सरचार्ज के साथ मूल बिल से 20 प्रतिशत की छूट वहीं तीसरे चरण में 100 प्रतिशत सरचार्ज की छूट के साथ मूल बिल से 15 फीसदी की छूट प्राप्त होगी। *तल्हेडी विधुत उपकेंद्र के जेई बबलू कुमार ने बताया कि* प्रथम चरण 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाए।
[30/11, 6:36 am] +91 80064 21340: *🅰️तल्हेडी बुजुर्ग में होम्योपैथिक चिकित्सक नितिन चौधरी को किया सम्मानित*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* शनिवार को युवा शिक्षा समिति के सदस्यों द्वारा तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में पहुंचकर *होम्योपैथिक चिकित्सक नितिन चौधरी को* स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम तैयब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जावेद, नागल से डॉक्टर आजाद, संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक और सरसीना निवासी शमीम मलिक नेता नबीश,हाजी इरफान और मुकेश त्यागी आदि उपस्थित रहे। *इस दौरान डॉक्टर नितिन ने* संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए नशा मुक्ति अभियान और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का पोस्टर दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

More Stories
नई दिल्ली12जून26*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
कानपुर नगर12जून26*”भ्रष्टाचार चरम पर है, ईमानदारी लाचार है,फाइलों में चमकता शहर, हकीकत में अंधकार है*
खूंटी झारखण्ड12जून26*”उलिहातु पहुंचे योगेन्द्र यादव, बोले- आज भी विकास से दूर हैं आदिवासी”