पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार |* भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार *13 अगस्त की रात* भवानीपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के *बिरसेल गांव निवासी राजू कुमार* के पास अवैध हथियार और गोलियां रखी हुई हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा* के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। दल में थानाध्यक्ष भवानीपुर, महिला-पुरुष पदाधिकारी, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।
छापामारी के दौरान पुलिस ने राजू कुमार उर्फ राजू मंडल, उम्र 39 वर्ष, पिता स्व. जगदंबी मंडल, निवासी बिरसेल के घर से *एक देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस* बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में भवानीपुर थाना में *कांड संख्या 202/2026, दिनांक 14 अगस्त आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26* के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है।
एसएसपी ने इस सफल कार्रवाई के लिए भवानीपुर थाना की टीम की सराहना की है।

More Stories
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
कानपुर नगर15अगस्त26*रामगंगा नहर में 14 वर्षीय किशोर शनि डूबकर लापता
लखनऊ15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*